भगवान शनिदेव बड़े दयालु हैं। सच्चे मन से याद करने से शनिदेव अपने भक्तों को आशीर्वाद अवश्य प्रदान करते हैं। शनिवार का दिन भगवान शनिदेव के साथ भगवान हनुमानजी का भी दिन है। शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। शनिदेव कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनिवार के दिन कुछ उपाय करने से शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सात परिक्रमा करें। शनिवार को शनिदेव के साथ हनुमानजी की भी पूजा करें। शनिवार शाम को मछलियों को दाना डालें। चीटियों को आटा खिलाएं। शनिवार के दिन भगवान शनिदेव को तेल अर्पित करें। हनुमानजी के समक्ष तेल का दीपक अवश्य जलाएं। शनिवार के दिन काली चीजों का दान करें। उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल और काले चने किसी भी जरूरतमंद को दान में दें। शनिवार के दिन नियमित रूप से हनुमान मंदिर में जाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन हनुमान मंदिर में नारियल और लाल रंग का प्रसाद चढ़ाएं। शनिवार के दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाने से जीवन में सुख-समृधि की प्राप्ति होती है। अगर शनिवार के दिन घोड़े की नाल मिल जाए तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। शनिवार के दिन नीले रंग का विशेष महत्व है। इस दिन नीले रंग के कपड़े पहनें या कार्य पर जाते समय नीले रंग का रुमाल अपने पास रखें। शनिवार को शनि मंदिर में नीले या जामुनी रंग के फूल अर्पित करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।
You Might Also Like
15 मार्च से इन 3 राशि वालों का चमेकगा नसीब, अब बनेंगे बिगड़े काम, झोला भरकर आएगा धन!
मेष साप्ताहिक करियर राशिफल इस सप्ताह लगातार प्रयास करने के बाद भी सफलता नहीं मिलेगी। करियर की दृष्टि से अभी...
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर 30 मार्च को देवी आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र का होगा आरंभ, आठ दिन का रहेगा पर्वकाल
भोपाल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर 30 मार्च को देवी आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र का आरंभ होगा। तिथि मतांतर से...
30 मार्च से सर्वार्थसिद्धि योग में चैत्र नवरात्र की होगी शुरुआत, आठ दिन का रहेगा पर्वकाल
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर 30 मार्च को देवी आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र का आरंभ होगा। तिथि मतांतर से इस...
जानें कब है पापमोचनी एकादशी
एकादशी तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है. चैत्र माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली पापमोचनी एकादशी...