मध्य प्रदेश

एक तरफा प्यार में युवती को गोली मार , फिर खुद को भी उड़ाया

रायसेन
जिले के ताजपुर सूर गांव में एक युवक ने एक तरफा प्यार में युवती की गोली मारकर हत्या कर दी है। उसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि युवक ने प्रेमिका के घर में घुस कर गोली मारी है। वह शादी के लिए युवती पर दबाव बना रहा था। घटना के बाद युवती के परिजन जैसे ही मौके पर पहुंचे, उसने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। उसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। युवक, युवती से रिश्ता तय करने के लिए उसके घर पर आया था।

रायसेन एसपी मोनिका शुक्ला ने बताया कि सांची थाने के ताजपुरसूर का पूरा मामला है। युवक बबलू यादव शमशाबाद विदिशा का रहने वाला है और यादव समाज की युवती के परिजनों पर खुद से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। उन्होंने बताया कि यह लड़का युवती के घर भूसे से भरे कमरे में छुपा हुआ था। सुबह जब सभी लोग चाय पी रहे थे, तभी यह लड़का अचानक भूसे के ढेर में से निकला और लड़की को गोली मार दी।

admin
the authoradmin