भोपाल
प्रदेश में नॉनवेज फूड को बढ़ावा देने के लिए भाजपा सरकार ने सुअर के मांस की होम डिलेवरी शुरू की है। अब सिर्फ एक कॉल पर आप को घर बैठे सुअर का मीट उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए राजधानी भोपाल में पहला आउटलेट भी खोला गया है। प्रदेश सरकार के राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का ये आउटलेट खासा चर्चाओं में है। इतना ही नहीं इस आउटलेट के जरिए सुअर का मांस खाने के फायदों के बारे में बताया जा रहा है और सुअर के मांस का प्रमोशन भी किया जा रहा है। इसके अलावा जगह-जगह विदेशी सुअर के मांस के पेंपलेट लगाए गए हैं। इस आउॅट को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां आमने-सामने आ गई हैं।
कांग्रेस ने किया विरोध: इधर, राजधानी भोपाल में विदेशी सुअर के मांस की बिक्री का कांग्रेस ने विरोध शुरू कर दिया है। कांग्रेस का कहना है कि यह भाजपा का दोहरा चरित्र है। एक तरफ अंडा खिलाने पर पाबंदी लगाने की मांग करते हैं तो दूसरी तरफ अब जनता को मांसाहारी बना रहे हैं और सुअर का मांस बेच रहे हैं। कांग्रेस पार्टी यह नहीं होने देगी। हम मांस नहीं बिकने देंगे। कांग्रेस पार्टी आउटलेट को बंद कराएगी। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी इस मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया है।
बीजेपी ने किया किनारा: सफेद सुअर के मांस की ब्रिकी और होम डिलीवरी होने की बात से बीजेपी अनजान नजर आ रही है। कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी संगठन के महामंत्री भगवान दास सबनानी का कहना है कि उन्हें इस बात की खबर नहीं है। हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि वे मांस बिक्री के पक्षधर नहीं हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा की जाएगी।
इधर, पशुधन कुक्कुट विकास निगम के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉक्टर केदार सिंह तोमर ने इस मामले में अपना तर्क दिया है। उन्होंने कहा कि पोर्क मीट का निर्माण स्वच्छ हायजेनिक वातावरण के साथ फार्मिंग कंडीशन में किया जा रहा है। इसलिए इस आउटलेट को मंजूरी दी गई है। साथ ही इसके जरिए रोजगार उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया गया है। केदार सिंह तोमर ने ये भी दावा किया है कि इसे डीप फ्रीजर में 20 दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है। अभी शुरूआत है, धीरे-धीरे लोग इसको समझ जाएंगे। ये मीट फायदेमंद है। इसके बहुत फायदे हैं।
You Might Also Like
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 जुलाई को विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए अंतरित करेंगे राशि
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार 4 जुलाई को प्रात: 11 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहीद कैप्टन मनोज पाण्डेय के बलिदान दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परमवीर चक्र से सम्मानित मां भारती के अमर सपूत कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय के...
प्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान विश्व पटल पर भारत के बढ़ते वर्चस्व का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान विश्व पटल पर भारत के बढ़ते वर्चस्व का प्रतीक :...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पवित्र अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर की प्रदेश के मंगल की कामना
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं...