राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की बैठक, कूनो अभ्यारण्य में आएगा अफ्रीकन चीता, CM ने जताई सहमति
भोपाल
मध्यप्रदेश के सागर में डॉ भीमराव अंबेडकर अभ्यारण्य शुरु करने जिला योजना समिति के अनुमोदन के बाद विचार किया जाएगा। मध्यप्रदेश के कूनो,माधव,गांधीसागर और नौरादेही संरक्षित राष्ट्रीय उद्यानों में अफ्रीकी चीता बसाया जाएंगा। वहीं मध्यप्रदेश की महाशीर मछल्ली कोसंरक्षित करने के लिए वन और मत्स्य पालन विभाग मिलकर काम करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कीअध्यक्षता में हुई राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की बैठक में ये निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को टाईगर स्टैट के बाद तेंदुआ स्टेट बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश में कुल 12 हजार 852 तेंदुए है इसमें से 3 हजार 421 मध्यप्रदेश में है। पर्यटक इन्हें भी देखने जाए।
पन्ना टाइगर रिजर्व से लगी एनएमडीसी की हीरा खदान की लीज अवधि बीस साल और बढ़ाई जाएगी। इसके लिए केन्द्र को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसे क्रिटिकल टाइगर हेबिटेट से बाहर किया जाएगा।
सैलाना अभ्यारण्य और सरदारपुर अभ्यारण्य का पुनर्गठन किया जाएगा। इसमें से निजी क्षेत्र, गांवों को बाहर किया जाएगा।
प्रदेश केसभी नेशनल पार्को में नाईट जंगल सफारी , बैलून सफारी शुरु किए जाने पर भी बैठक में चर्चा की गई। वहीं जंगली हार्थियों के रेस्क्यू,घड़ियालों की पुर्नस्थापना पर भी चर्चा की गई।
सतपुड़ा, नौरादेही, संजय गांधी अभ्यारण्य में बाघों की पुनर्स्थापना पर भी चर्चा की गई। यहां इनकी संख्या बढ़ाने ब्रीडिंग सेंटर खोले जाएंगे। भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून ने सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है। कूनो,माधव,गांधीसागर और नौरादेही राष्टÑीय उद्यानों में अफ्रीकन चीते लाए जाएंगे।
सालिम अली पक्षी विज्ञान एवं प्रकृति विज्ञान कोयंबटूर के सहयोग से सरदारपुर वन्य प्राणी अभ्यारण्य धार पश्चिमी मध्यप्रदेश में खरमौर प्रजनन केन्द्र खुलेगा।
मध्यप्रदेश की नर्मदा नदी में पाई जाने वाली महाशीर मछल्ली केसंरक्षण के लिए मत्स्य पालन और वन विभाग मिलकर काम करेंगे।वीडियो कांफ्रेसिंग केजरिए हुई इस बैठक में वन मंत्री विजय शाह, प्रमुख सचिव वन अशोक बर्णवाल,पीसीसीएफ वाइल्ड लाईफ आलोक कुमार सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
You Might Also Like
कोलार जमीन मामले में भोपाल कलेक्टर और दो तहसीलदार तलब, हाईकोर्ट ने जताई सख्ती
भोपाल मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी भोपाल कलेक्टर को महंगी पड़ी है। हाईकोर्ट ने इस पर सख्ती दिखाई...
जल जीवन मिशन को गति: इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड विकास समेत कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट मंत्रियों की बैठक हुई। इसमें प्रदेश के विकास से...
दिल्ली दंगे केस: शरजील इमाम और उमर खालिद समेत 10 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
नई दिल्ली फरवरी 2020 में हुए दिल्ली दंगे के 10 आरोपियों को मंगलवार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा।...
रायपुर : राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2024-25 हेतु 64 शिक्षक चयनित
रायपुर शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य एवं सेवाओं के लिए राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार वर्ष 2024-25 हेतु...