बर्लिन
ग्लोबल वॉर्मिंग का असर भारत और चीन में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में दिखने लगा है। यूरोपीय संघ की जलवायु निगरानी सेवा द्वारा शुक्रवार को प्रकाशित किए गए आंकड़ों के अनुसार 27 देशों वाले संगठन के लिए 2020 सबसे गर्म वर्ष रहा। आंकड़ों में कहा गया है कि जबसे जलवायु संबंधी रिकॉर्ड रखने की शुरुआत हुई है, उसके बाद से पिछला साल यूरोपीय संघ के लिए सबसे गर्म वर्ष दर्ज किया गया।
2020 में टूटा तापमान का रिकॉर्ड
यूरोपीय संघ की ‘कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस’ ने कहा कि यूरोप में पिछले साल के तापमान ने 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 2019 के तापमान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। विश्व में तापमान में वृद्धि ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में वृद्धि की वजह से हो रही है जिनमें सबसे प्रमुख कार्बन डाई ऑक्साइड है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 पूर्व औद्योगिक काल 1850-1900 के तापमान के मुकाबले 1.25 सेंटिग्रेड अधिक गर्म रहा।
You Might Also Like
मालदीव के साथ भारत का विकासात्मक सहयोग हमारे लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी है: पीएम मोदी
तियानजिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन (SCO) के लिए चीन के तियानजिन में हैं। यहां उनकी रविवार...
SCO समिट में पुतिन के सामने घबराए शहबाज, कहा- कोई तो मदद करो!
नई दिल्ली शंघाई कोऑपरेशन (SCO) समिट 2025 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन में हैं। चीन में उन्होंने चीन के...
भारत के खिलाफ टैरिफ नीति से खुद फंसेगा अमेरिका, बढ़ा जोखिम
नई दिल्ली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का कदम रणनीतिक और आर्थिक रूप...
एक फ्रेम में पुतिन-शी-मोदी-शहबाज, दुनिया को क्या संदेश देना चाहते हैं नेता?
चीन चीन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान एक आकर्षक नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,...