ब्रिटेन में लॉकडाउन के दौरान प्रियंका चोपड़ा सलून जाने के लिए निकलीं, पुलिस ने रोका
इंटरनैशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा हाल में एक अलग ही तरह की मुसीबत में फंस गईं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा सलून गई थीं तब उनका सामना पुलिसवालों से हो गया। प्रियंका कोरोना वायरस के कारण किए गए लॉकडाउन के बीच लंदन में सलून के लिए निकल गई थीं। बता दें कि कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन आने के बाद से पूरे युनाइटेड किंगडम में लॉकडाउन लगा दिया गया है। कोरोना का यह नया स्ट्रेन और ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि बुधवार को प्रियंका चोपड़ा, उनकी मां मधु चोपड़ा अपने पालतू कुत्ते के साथ एक लग्जरी सलून में जाते हुए देखे गए। इसके बाद उनका पुलिस से सामना हो गया। खबर है कि पुलिस ने सलून मालिक को भी नियमों का हवाला देते हुए हड़का दिया। हालांकि पुलिस ने उन पर कोई जुर्माना नहीं किया है। यह भी खबर है कि उस समय वहां सिलेब्रिटी स्टाइलिस्ट जोश वुड भी मौजूद थे।
प्रियंका पर भी कोई जुर्माना नहीं किया गया क्योंकि उन्होंने पुलिस को कुछ डॉक्यूमेंट के जरिये यह बताया कि एक फिल्म के लिए उनका हेयर कलर किया जाना था। बाद में प्रियंका के प्रवक्ता ने बताया है कि एक फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका इस समय लंदन में है और सलून को केवल प्रॉडक्शन हाउस के लिए निजी तौर पर खोला गया था जिसमें सभी सरकारी गाइडलाइंस का पालन करना था। बता दें कि प्रियंका अभी भी निक जोनस के साथ लंदन में ही रह रही हैं
You Might Also Like
अब पूरे कपड़ों में कहर ढा रहीं श्वेता तिवारी, मैक्सी ड्रेस पहन विदेश में लूटी महफिल
श्वेता तिवारी अब भले ही टीवी पर कम नजर आती हैं, लेकिन उनका स्टाइल अक्सर ही लाइमलाइट बटोर लेता है।...
कुनाल करण कपूर के साथ तेनाली रामा के सेट पर धमाल मचाते हैं कृष्णा भारद्वाज
मुंबई, सोनी सब के शो ‘तेनाली रामा ’ में तेनाली रामा का किरदार निभा रहे कृष्णा भारद्वाज ने बताया कि...
रणवीर सिंह का अगला धमाका, महबूब स्टूडियो में शूटिंग पर दिखी हाई सिक्योरिटी!
मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को हाल ही में महबूब स्टूडियो में हाई सिक्योरिटी में शूटिंग करते हुए देखा...
‘वॉर 2’ के प्रमोशन में एक-दूसरे से दूर रहेंगे ऋतिक और एनटीआर!
मुंबई, यशराज फिल्मस (वाईआरएफ) की फिल्म 'वॉर 2' के प्रचार में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर को एक-दूसरे से अलग...