जमशेदपुर
किसान आंदोलन के पक्ष में शिद्दत से जुटे सिख संगठनों ने घोषणा की है कि उसके सदस्य लोहड़ी का जश्न नहीं मनाएंगे। अन्नदाता कृषि बिल के खिलाफ आंदोलनरत हैं, ऐसे में लोहड़ी का कोई औचित्य नहीं रह जाता है। जमशेदपुर के सिख लोहड़ी नहीं मनाएंगे। ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि किसानों के समर्थन में लोहड़ी नहीं मनाने का फैसला लिया गया है। लोहड़ी नहीं मनाकर फेडरेशन सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराएगा।
दिल्ली की तमाम सीमाओं पर किसान जान की परवाह किए बिना 41 दिनों से आंदोलनरत हैं। इस दौरान पांच दर्जन किसान अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे में लोहड़ी का जश्न का सवाल ही नहीं उठता है। बकौल गंभीर, समाज के लोगों से आग्रह किया है कि किसानों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए लोहड़ी नहीं मनाएं। सिख धर्म में आंदोलन में मौत की बड़े सत्कार और समर्पण की भावना से कद्र होती है। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा है कि किसान आंदोलन को लेकर देश में जो माहौल है। वो लोहड़ी पर्व हो या कोई जश्न मनाने का नहीं है। इस संबंध में अंतिम फैसला सीजीपीसी की तमाम गुरुद्वारा कमेटियों के साथ होनेवाली बैठक में लिया जाएगा।
You Might Also Like
अब हर गांव-शहर तक दौड़ेगी सरकारी बस, करोड़ों यात्रियों को राहत
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार एक नई परिवहन कंपनी बनाने जा रही है। यह राज्य भर में चलने वाली सभी प्राइवेट...
ट्रंप की धमकियों के बावजूद शेयर बाजार बेफिक्र, टैरिफ और डॉलर के असर से अडिग रुपया
मुंबई डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत पर लगाए गए 25 फीसदी के टैरिफ को बुधवार को बढ़ाकर 50 फीसदी...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को आज देंगे रक्षाबंधन का शगुन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को आज देंगे रक्षाबंधन का शगुन रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को आज...
भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के प्रसंगों की “कृष्णायन में प्रस्तुति सराहनीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के प्रसंगों की कृष्णायन" में प्रस्तुति सराहनीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव कृष्णायन में श्रीकृष्ण के जीवन...