राउरकेला
देश में एक के बाद एक जहरीली गैसों के रिसाव के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यूपी के प्रयागराज स्थित इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) में आमोनिया रिसाव के बाद अब ओडिशा के राउरकेला स्टील प्लांट में गैस रिसाव का एक मामला सामने आया है। जहरीली गैस के रिसाव के कारण अब तक चार लोगों की मौत हो गई है और छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गैस कैसे लीक हुई है, अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। बता दें कि पिछले महीने ही प्रयागराज के फूलपुर स्थित इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव (IFFCO) में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था। इस हादसे में कई अधिकारियों की मौत हो गई थी और कई कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इससे पहले गोवा के मझगांव में कंकोलिम इंडस्ट्रियल एस्टेट में 9 अक्टूबर 2020 को अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई थी, जबकि 3 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, 2020 के अगस्त महीने में आंध्र प्रदेश के चित्तूर में अमोनिया गैस के रिसाव की घटना हुई थी। यहां 14 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
You Might Also Like
उधमपुर में CRPF बंकर वाहन हादसा, 2 जवान शहीद, 12 घायल
उधमपुर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया. यहां सीआरपीएफ का एक बंकर व्हीकल दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा...
आरती अरुण साठे की नियुक्ति पर घमासान, बॉम्बे हाईकोर्ट में नियुक्ति को लेकर विपक्ष ने खड़े किए सवाल
मुंबई बॉम्बे हाई कोर्ट में अधिवक्ता और भाजपा की पूर्व प्रवक्ता आरती अरुण साठे की बतौर न्यायाधीश नियुक्ति को लेकर...
मोदी का चीन दौरा तय! 2019 के बाद पहली बार एससीओ समिट में होंगे शामिल
नई दिल्ली पीएम मोदी चीन दौरा 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के...
IMD का अलर्ट: 12 अगस्त तक हो सकती है मूसलाधार बारिश, इन जिलों के लिए सख्त चेतावनी
उत्तराखंड उत्तराखंड में इस समय मौसम लगातार खराब बना हुआ है और स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। भारतीय...