कानपुर
कानपुर का विकास दुबे केस में छह महीने बाद भी चर्चा में है। अब एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे के रिश्तेदार प्रेम प्रकाश की पत्नी और बहु की तलाश पुलिस कर रही है। बिकरू गांव में चलीं ताबड़तोड़ गोलियों के निशान प्रेम प्रकाश पाण्डेय के घर की दीवारों पर भी मिले थे। उसकी बहू मनु पाण्डेय को मामले में अब तक आरोपित बनाने को लेकर पुलिस असमंजस में है। इस बीच, गोलियों के निशान प्लास्टर से खत्म करा दिए गए हैं। वहीं मनु पाण्डेय के बाद अब उसकी सास सुषमा भी घर से लापता है।
विकास दुबे के घर के अलावा प्रेम प्रकाश के घर की छत से सबसे ज्यादा गोलियां चली थीं। उसी घर में सीओ देवेन्द्र मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो गोलियां प्रेम प्रकाश की दीवारों पर लगीं। 3 जुलाई की सुबह प्रेम प्रकाश एनकाउंटर में मारा गया। मनु के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। मनु को चार्जशीट में आरोपित बनाया मगर जेल नहीं भेजा। उसके बाद मनु घर और सास सुषमा को छोड़कर चली गई। पुलिस ने मनु को तलाशने का भी प्रयास नहीं किया। इस दौरान प्रेम प्रकाश के घर पर लगीं गोलियों के निशान में प्लास्टर भरकर मिटा दिए गए हैं। मनु के बाद अब उसकी सास सुषमा पाण्डेय भी लापता हो गई है। वह कहां गई है, किसी ग्रामीण को इसके बारे में जानकारी नहीं। हालांकि कुछ लोगों को कहना है कि मनु पाण्डेय उसे अपने साथ ले गई है पर इसकी पुष्टि करने वाला कोई नहीं था।
You Might Also Like
आजम खां के खिलाफ यतीमखाना केस में गवाह से जिरह पूरी, सुनवाई 3 सितंबर को
रामपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के खिलाफ यतीमखाना प्रकरण में सोमवार को सुनवाई हुई। बचाव पक्ष की...
कुशीनगर में ‘लव जिहाद’ के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
कुशीनगर (उप्र) कुशीनगर में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने के दो वांछित बदमाशों को सोमवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में गोली...
प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में बूस्टर डोज का काम करेगी यूपी की बौद्धिक सम्पदा
योगी सरकार यूपीआईटीएस-2025 के माध्यम से ने जा रही है यूपी की हस्तशिल्प की समृद्ध विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंच भौगोलिक...
‘जनता दर्शन’: स्कूल में प्रवेश को लेकर सीएम से मिलीं नन्ही मायरा
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एडमिशन कराने का दिया निर्देश इसके पहले सीएम के जनता दर्शन में पहुंचीं मुरादाबाद की वाची...