लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद की 12 सीटों पर होने वाले चुनावों के मद्देनज़र पार्टी उम्मीदवारों के नामों पर सोमवार को चर्चा की। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर चर्चा के साथ पैनल केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजने के लिए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को अधिकृत कर दिया गया। साथ ही पंचायत चुनाव के लिए प्रवास कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया।
विधान परिषद के 12 सदस्यों का कार्यकाल 31 जनवरी को खत्म हो रहा है। इसमें सपा के छह, भाजपा के डिप्टी सीएम डा. दिनेश चंद्र शर्मा व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत तीन और बसपा के दो सदस्य हैं। नसीमुद्दीन सिद्दीकी की बसपा से कांग्रेस में जाने के कारण सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। भाजपा के मौजूदा विधायकों की संख्या के मद्देनज़र 10 सीटें मिलना तय है। वहीं सपा के खाते में एक सीट जाना तय है। अगर बसपा का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष समर्थन मिला तो भाजपा के खाते में 11वीं सीट भी जा सकती है। राज्यसभा चुनावों में बसपा के उम्मीदवार रामजी गौतम भाजपा के समर्थन से राज्यसभा पहुंचने में कामयाब हुए थे। चुनाव आयोग जल्द ही विधान परिषद चुनावों की अधिसूचना जारी कर सकता है।
नतीजतन, भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाने वाले नामों पर चर्चा की। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डा. दिनेश शर्मा, यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह के अलावा दिल्ली से आई राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में दो दर्जन से ज्यादा नामों पर मंथन हुआ। इसमें मुख्य रूप से पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं के नामों के साथ ही मौजूदा समय में क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे लोगों के नामों पर विचार हुआ। तय हुआ है कि जल्द ही नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव को जिम्मेदारी दी गई है।
You Might Also Like
‘जीवन दान योजना’ से मिलेगी 5 लाख तक की मदद, UP के शिक्षक उठाएंगे इलाज का खर्च
लखनऊ उत्तर प्रदेश के लाखों शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। अब गंभीर बीमारी की स्थिति में उन्हें आर्थिक...
15 अगस्त से पहले यूपी को तोहफा: लखनऊ-जयपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी
लखनऊ 15 अगस्त से पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वंदे भारत की नई सौग़ात मिल सकती है। लखनऊ...
बेटी पर ज्यादा इनाम! योगी सरकार दे रही है 25 हजार रुपये, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया
लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक जनकल्याणकारी पहल की है। यह पहल गरीब और श्रमिक वर्ग के लिए...
UP में कांग्रेस की नई चाल: 8 अगस्त से निकलेगी ‘जय हिंद यात्रा’
लखनऊ भाजपा के घर-घर तिरंगा अभियान के बीच कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकालने का फैसला किया है। अखिल भारतीय...