शिवराज कैबिनेट के विस्तार के बाद अब निगम-मंडल में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चा
भोपाल
शिवराज कैबिनेट के विस्तार के बाद अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की टीम और निगम-मंडल में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर फिर सक्रियता बढ़ी है। इसके मद्देनजर अगले एक दो दिनों में प्रदेश अध्यक्ष शर्मा के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा के साथ बैठकों का दौर शुरू होने वाला है। इसमें भाजपा नेताओं के एडजस्टमेंट पर क्षेत्रीय, जातीय समीकरण के साथ यूथ के सिलेक्शन पर जोर दिया जाएगा।
अब यह तय हो गया है कि शिवराज सरकार में विधायकों को फिलहाल छह माह तक किसी को मंत्री बनने का मौका नहीं मिल पाएगा क्योंकि तीस मंत्रियों की कैबिनेट में अगर किसी को मंत्री पद देना होता तो सीएम चौहान कल हुए विस्तार में ही मौका दे देते। ऐसे में अब यह साफ हो गया है कि निगम मंडल में नियुक्ति के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी में ही भाजपा नेताओं को शामिल किया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी के साथ युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अजा मोर्चा, अजजा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा समेत सात मोर्चा और प्रकोष्ठ के गठन की प्रक्रिया भी इसी दौरान की जानी है। ऐसे में टीम वीडी से सबसे अधिक उम्मीद पचपन साल तक के युवाओं को है क्योंकि मंडल और जिला अध्यक्षों के चुनाव में एज लिमिट तय कर भाजपा संगठन ने पहले ही यह संदेश दे रखा है कि अब पार्टी में हार्ड वर्कर यूथ को ही एक्टिव पदों पर मौका दिया जाएगा।
पार्टी में संगठन में पद हासिल करने वाले दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। इसे देखते हुए तीन माह पहले घोषित किए गए प्रदेश महामंत्रियों के मामले में संगठन ने बड़ा फैसला लिया था और चार महामंत्री के पद को बढ़ाकर पांच कर दिया गया था। हाल ही में केंद्रीय नेतृत्व में भी संगठक का नया पद बढ़ा है। इसे देखते हुए यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि अधिक से अधिक लोगों को मौका देने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री के पद 10-10 से बढ़ाकर 12-12 कर दिए जाएं। हालांकि अब तक संगठन में प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री से निचले स्तर पर इस तरह के फैसले की बात सामने नहीं आई है।
You Might Also Like
अब हर गांव-शहर तक दौड़ेगी सरकारी बस, करोड़ों यात्रियों को राहत
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार एक नई परिवहन कंपनी बनाने जा रही है। यह राज्य भर में चलने वाली सभी प्राइवेट...
प्रदीप मिश्रा की कथा से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी इंदौर में खड़े ट्रक से टकराई, एक की मौत
इंदौर गुरुवार अलसुबह इंदौर के कनाड़िया बायपास पर एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई,...
वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया
रायपुर : वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया वनमंत्री कश्यप ने...
मंत्री पटेल की अध्यक्षता में हुई श्रम विभाग की विभागीय परामर्श समिति की बैठक
भोपाल पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय में श्रम विभागीय परार्मशदात्री...