शाहकुंड (भागलपुर)।
भागलपुर में घर के पास सहेलियों के साथ खेल रही सात साल की मासूम बच्ची को उठा ले गया पड़ोसी युवक और खेतों में ले जाकर किया दुष्कर्म। लोगों को आते देख आरोपी भाग निकला। गंभीर हालत में बच्ची को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम की है। शनिवार को मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी, जिसमें गांव के ही महबूब मंसूरी को आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
थानाध्यक्ष विश्व बंधु कुमार ने बताया कि पीड़ित बच्ची की मां द्वारा आवेदन दिया गया है। इसमें बताया गया है कि बच्ची शुक्रवार की शाम छह बजे घर से बाहर गली में सहेलियों के साथ खेलने निकली थी। कुछ देर बाद उसके रोने की आवाज सुनाई दी। घर से बाहर निकलने पर उसकी सहेलियों ने बताया कि महबूब मंसूरी उसे उठाकर ले गया है। खोजने के बाद पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद घर के पीछे खेत में आरोपी को दुष्कर्म करते देखा गया। इसके बाद लोगों को आते देख आरोपी भाग निकला। बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। घटना की शिकायत आरोपी के पिता से की गयी तो वे भड़क गये और गाली-गलौज व धक्का- मुक्की करने लगे। पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भागलपुर भेजा गया।
You Might Also Like
पटना-मधुबनी में सबसे ज्यादा वोटर नाम कटौती, नेपाल कनेक्शन से बढ़ी हलचल
पटना बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान कुल 7.2 करोड़ वोटर्स में से 65 लाख नाम कट गए...
अस्पताल में भर्ती शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मिलने पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन
रांची झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन वेंटिलेटर पर हैं और वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर...
झारखंड में गंगा नदी में बड़ा नाव हादसा: 31 सवारों से भरी नाव पलटी, 1 की मौत, 3 लापता
साहेबगंज झारखंड के साहिबगंज जिले में शनिवार सुबह 31 लोगों से भरी नाव गंगा नदी में पलट गई। इस हादसे...
लूट का विरोध कर रहे गैस एजेंसी संचालक को मारी गोली, हालत नाजुक
मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने गैस एजेंसी को गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर है। घटना करजा थाना क्षेत्र...