कोलकाता
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उनको आनन-फानन में कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शुरूआती जांच में ये कार्डियक अरेस्ट का मामला बताया जा रहा है। फिलहाल अभी उनकी हालत स्थिर है। वहीं गांगुली के बीमार होने की खबर सोशल मीडिया पर भी तेजी से फैली। बंगला की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके फैन्स ने 'दादा' के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर लिखा कि सौरभ गांगुली कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। इस खबर को सुनकर दुख हुआ। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं। मेरी संवेदनाएं गांगुली और उनके परिवार के साथ हैं। वहीं BCCI के सेकेट्री जय शाह ने भी गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मैं दादा के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैंने उनके परिजनों से बात की। इलाज के बाद से उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।
पश्चिम बंगाल:BJP प्रमुख दिलीप घोष बोले- सौरव गांगुली को राजनीति में आना चाहिए,पार्टी ज्वाइन करने पर कही ये बात वर्कआउट के दौरान सीने में हुआ दर्द दरअसल सौरव गांगुली सुबह उठकर जिम में वर्कआउट कर रहे थे। ये जिम कोलकाता स्थित उनके घर में ही था। इसी दौरान उनके सीने में तेज दर्द उठा। इसके बाद उनके परिजन तुरंत उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में लेकर गए, जहां पता चला कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। सूत्रों के मुताबिक उनको अभी एंजियोप्लास्टी की आवश्यकता है। डॉक्टरों ने भी बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की एक टीम उन पर नजर बनाए हुए है।
You Might Also Like
ओवल में टीम इंडिया का जलवा, नए कीर्तिमानों से भरी रिकॉर्डबुक
नई दिल्ली लंदन के ओवल मैदान पर खेले गए पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया ने ना सिर्फ इंग्लैंड को शिकस्त...
पूर्व CM को श्रद्धांजलि, पेंशन मुद्दे पर गरमाई सियासत, विपक्ष का वॉकआउट
भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का आज सातवां दिन है। झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देकर...
भारत रूस से तेल खरीदे, ये हमारी मर्जी थी – ट्रंप के बयान से उजागर हुआ अमेरिकी पाखंड
नई दिल्ली पिछले कुछ हफ्तों से वैश्विक कूटनीति और व्यापार के मंच पर एक नया तूफान खड़ा हो गया है।...
विवादित आदेश पर कार्रवाई: सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश, यूपी अफसर पर गिरी गाज
लखनऊ सीएम योगी आदित्यनाथ ने पंचायती राज विभाग के एक हालिया आदेश को लेकर कड़ा रुख अपनाया है, जिसमें ग्राम...