पूर्णिया
बिहार के पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड क्षेत्र से होकर बहने वाली परमान नदी के किनारे बसे हजरिया टोला से कुछ दूरी पर मछुआरों ने मछली पकड़ने के लिए जाल डाला तो उसमें मगरमच्छ फंस गया। आधाग पंचायत के हजरिया गांव निवासी प्रदीप महलदार, सुरेश महलदार आदि मछुआरों ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार की सुबह जब वे मछली पकड़ने के लिए जाल डाले थे तभी अचानक कुछ देर बाद जाल जोर से हिलने लगा। जिसे देखकर मछुआरों को लगा कि कोई बड़ी मछली फंसी है। कई मछुआरों ने मिलकर जब जाल को किनारे खींचा तो देखकर सबके होश उड़ने लगे। मछली की जगह जाल में तकरीबन लगभग 7 फीट का एक विशालकाय मगरमच्छ का जबड़ा फंसा हुआ था। इसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विशालकाय मगरमच्छ को देखने के लिए नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ जमा होने लगी। जाल से निकलने के लिए फड़फड़ा रहे मगरमच्छ को मछुआरों सहित स्थानीय लोगों ने हिम्मत कर जाल के दूसरे सिरे को पकड़ कर मगरमच्छ को पूरी तरह से उसमें लपेट लिया और बाहर ले आए। इसके बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना संबंधित पंचायत के जनप्रतिनिधियों को दी। फिर इस मामले की सूचना थाने सहित वन विभाग की टीम को दी गयी।
You Might Also Like
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की हालत नाज़ुक, वेंटिलेटर पर भर्ती
रांची झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की फिर से हालत बिगड़ गई है। वह फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं। सूत्रों...
HPV वैक्सीन के बाद कई छात्राएं बीमार, स्कूल में अफरा-तफरी
बांका बांका जिले के अमरपुर स्थित आदर्श बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सर्वाइकल...
बिहार में SIR पर बवाल, बांग्लादेश सीमा से सटे 4 जिलों में 7.6 लाख वोटरों के नाम हटाए गए
पटना बिहार के सीमांचल जिसमें चार जिले महत्वपूर्ण रूप से आते हैं अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार, की ड्राफ्ट मतदाता...
बिहार में किसान उत्सव दिवस: शिवराज सिंह बोले – अन्नदाता की समृद्धि प्राथमिकता
पटना केंद्रीय कृषि मंत्री आज बिहार दौरे पर हैं। वह पटना के बापू सभागार में पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम...