पूर्वी चंपारण
बिहार के मोतिहरी जिले के पीपराकोठी एसएसबी 71वीं वाहिनी के एक एएसआई का शव शुक्रवार सुबह कृषि फॉर्म के एक लीची के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रंजीत दास के रूप में हुई, जो पंद्रह दिन की छुट्टी के बाद 11 दिसंबर को कैम्प आया था। मृतक असम के तिनसुकिया जिले के पोदुम पिजखुरी का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार एसएसबी कैंप में गुरुवार रात 71वीं वाहिनी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें एएसआई रंजीत दास ने भाग लिया था। शुक्रवार सुबह घास के लिए कृषि फॉर्म गए एक ग्रामीण ने लटके शव को देख पुलिस को सूचना दी।
रंजीत दास पांच दिसम्बर, 17 से पीपराकोठी कैम्प में सेवा दे रहा था। मृतक को एक पुत्र व एक पुत्री है। थानाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को एसएसबी को सौंप दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। मामले में उप कमांडेंट विजय कुमार इसर ने बताया कि शव को मृतक के गांव भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
एसएसबी कमांडेट श्रीदेवानंद ने बताया कि मृत जवान मानसिक रूप से परेशान था। उसका इलाज मोतिहारी में कराया गया था। उसे गुरुवार को मुजफ्फरपुर भेजा जाना था। लेकिन स्थापना दिवस कार्यक्रम के कारण वह नहीं जा सका। इस कारण उसे शुक्रवार को भेजा जाना था। तभी यह घटना घट गयी।
You Might Also Like
सीएम नितीश ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया
पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर...
गाजियाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन! 1387 वाहनों पर एक साथ चला चालान का चाबुक
साहिबाबाद ट्रांस हिंडन जोन में पुलिस ने बुधवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।...
एनडीए को कहा अलविदा, अब पारस किसके साथ करेंगे ‘सियासी सौदा’? दिया बड़ा बयान
पटना राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि एनडीए ने...
पत्थर से लदी मालगाड़ी ने दूसरी ट्रेन को मारी जोरदार टक्कर
साहिबगंज देश में एक बार फिर रेलवे प्रशासन की लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों में भारी चूक का मामला सामने आया...