सांसद सुशील कुमार सिंह के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया, जवान की मौत
पलामू
मिली जानकारी के अनुसार सांसद सुशील कुमार सिंह को पलामू प्रमंडल के लातेहार के कार्यक्रम में भाग लेने जाना था। बिहार की औरंगाबाद सीट से सांसद सुशील कुमार सिंह के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। इस दुर्घटना में गाड़ी में बैठे एक जवान की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें भी आई हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पलामू की छत्तरपुर पुलिस सांसद सुशील कुमार सिंह को सुल्तानी घाटी के पास एस्कार्ट करने गई थी। पुलिस एस्कार्ट की गाड़ी सांसद की गाड़ी के आगे-आगे चल रही थी।
बताया जा रहा है इस एस्कार्ट वाहन ने एक मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। इसके साथ ही वाहन भी पलट गया। दुर्घटना में छतरपुर थाने के एक जवान की मौत की सूचना है। सुल्तानी से लौटने के दौरान झारखंड के पलामू जिले में मेदिनीनगर-औरंगाबाद मार्ग पर बटाने मोड़ के पास छतरपुर पुलिस की ये एस्कार्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक जवान की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि छह से सात पुलिसकर्मियों को चोटे आई हैं।
You Might Also Like
सीएम नितीश ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया
पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर...
गाजियाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन! 1387 वाहनों पर एक साथ चला चालान का चाबुक
साहिबाबाद ट्रांस हिंडन जोन में पुलिस ने बुधवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।...
एनडीए को कहा अलविदा, अब पारस किसके साथ करेंगे ‘सियासी सौदा’? दिया बड़ा बयान
पटना राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि एनडीए ने...
पत्थर से लदी मालगाड़ी ने दूसरी ट्रेन को मारी जोरदार टक्कर
साहिबगंज देश में एक बार फिर रेलवे प्रशासन की लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों में भारी चूक का मामला सामने आया...