मेष:
लोग आपसे भावनात्मक संबंध बनाएंगे लेकिन आवश्यकता के समय कोई आगे नही आएगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियो का रूखा व्यवहार रहने से स्वयं के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा। घर के बाहर के खाने से बचें और किसी भी तरह के षड्यंत्र से सावधान रहें। घर के छोटे सदस्य के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आपके सपॉर्ट की आवश्यकता पड़ेगी। परिवार में अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे, किसी की गलती का विरोध करना भी बेवजह कलह का कारण बनेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:
दिनभर उत्साह बना रहेगा और कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है, अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है। छात्रों को मनचाहे शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करेंगे और भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ नए परिवर्तन सकारात्मक माहौल बनाएंगे और प्रयत्न करने पर छोटे कर्जों से मुक्ति भी मिलेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:
आपका आज का दिन आर्थिक लाभ कराएगा फिर भी ध्यान रखें व्यवहार का रूखापन लाभ को हानि में बदलने के साथ ही सामाजिक प्रेम संबंधों में खटास भी ला सकता है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें। बात-बात पर नाराज होने से घर का वातावरण अस्त-व्यस्त हो सकता है। धन आने के साथ-साथ जाने के रास्ता भी बना लेगा। सायंकाल के समय किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:
आज के दिन आप किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा भागदौड़ करने के पक्ष में नही रहेंगे। आसानी से जितना मिल जाए, उसी में संतोष कर लेंगे। ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। व्यवसाय की गति पल-पल में बदलेगी, जिससे सुकून से बैठने का समय नहीं मिलेगा। किसी पुरानी घटना को याद करके दुखी रहेंगे। पारिवारिक खर्चों में अकस्मात वृद्धि होने से बजट गड़बड़ा सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नति वाला रहेगा। धन संबंधित समस्याएं काफी हद तक सुलझने पर दिनभर प्रसन्नता रहेगी। कार्य व्यवसाय से प्रारंभिक परिश्रम के बाद दोपहर के समय से धन की आमद शुरू हो जाएगी, जो संध्या तक रुक रुक कर चलती रहेगी। मितव्ययी रहने के कारण खर्च भी हिसाब से करेंगे, धन कोष में वृद्धि होगी। किसी से बहस न करें तो आपके लिए अच्छा है। महिलाएं किसी मनोकामना पूर्ति से उत्साहित होंगी। दाम्पत्य सुख में भी वृद्धि होगी। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:
आपके लिए आज का दिन प्रतिकूल फल देने वाला रहेगा। जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमे पहले आलस्य बाद में किसी के गलत मार्गदर्शन के कारण विघ्न बाधाएं आ सकती हैं। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। छात्रों का पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। व्यापार में बार-बार लाभ के मौके मिलेंगे और इसे बनाए रखने के लिए किसी असरदार शख्स पर पैसा भी खर्च होगा। व्यावसायिक अथवा अन्य पारिवारिक-धार्मिक कारणों से यात्रा के योग बनेंगे, अगर संभव हो तो यात्रा ना ही करें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:
आपको आज का दिन धन एवं सम्मान दोनों की प्राप्ति कराएगा। जिस भी कार्य को करेंगे, उसके प्रारंभ में थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन अंतिम परिणाम प्रसन्नता दायक रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी लेकिन इनमें आज देरी ना करें अन्यथा लंबित रह जाएंगे। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचेगा। आध्यत्म के प्रति निष्ठा रहेगी पर व्यस्तता के कारण अधिक समय नही दे पाएंगे। कार्य समय से थोड़ा विलंब से पूर्ण होंगे फिर भी धन की प्राप्ति में ज्यादा विलंब नही होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:
आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी लेकिन इसके लिए बौद्धिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। आध्यात्म अथवा साधना के क्षेत्र से जुड़े जातकों को साधना में सिद्धि की दिव्य अनुभूति होगी। बेरोजगार व्यक्ति आज थोड़े से प्रयास के बाद अवश्य किसी रोजगार से जुड़ सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों का आज काम के समय भी मन इधर उधर ज्यादा भटकेगा। मन में चल रही कामना अतिशीघ्र पूर्ण होने के योग बन रहे हैं। गृहस्थ में प्रेम बढ़ेगा और घर में सुख के साधनों की वृद्धि होगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:
आज का दिन आपके लिए प्रोडक्टिव रहेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा और राजनैतिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएंगे लेकिन उस पर धन भी खर्च होगा। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी लेकिन खान पान में सावधानी बरतने से मामला ठीक हो सकता है। पारिवारिक जीवन में पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजर आएंगे। किसी सरकारी अधिकारी की मदद से प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:
आज के दिन कार्यों के प्रति मन मे उच्चाटन रहेगा। नौकरी पेशा एवं व्यवासायिक लोगों को अपने क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी कार्य बिना किसी के सहयोग से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आर्थिक कारणों से भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। परन्तु आज आपका ध्यान अध्यात्म की ओर अधिक आकर्षित रहेगा। मन मे सत्संग प्रवचन सुनने की लालसा रहेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:
आज के दिन आप अकस्मात घटनाओं से सतर्क रहें। घरेलू दिनचर्या वैसे तो सामान्य ही रहेगी लेकिन आज जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे उसमें आशा के विपरीत अकस्मात क्षति के योग बन रहे हैं। घर में महिलाओं के हाथ कुछ नुकसान हो सकता है। ऑफिस के काम को धीरे-धीरे करेंगे तो फायदे हो ही जाएगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। व्यवसाय में निवेश आज भूलकर भी ना करें, पुराने उधार शीघ्र निपटाने के प्रयास करें अन्यथा अतिरिक्त सिरदर्दी बढ़ेगी। संतान की गतिविधियों के ऊपर नजर रखें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:
आज के दिन आपको लगभग सभी कार्यों के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। अधिकांश कार्य थोड़े से प्रयास से पूर्ण हो जाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन ज्यादा लाभप्रद नहीं रहेगा, फिर भी संतोषजनक स्थिति बनेगी। व्यापार विस्तार की योजना सफल रहेगी। नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से आसानी से काम निकाल सकेंगे और ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे। बिजनस और इन्वेस्टमेंट की टेंशन खत्म होगी। सामाजिक क्षेत्र हो या पारिवारिक अथवा अन्य सभी जगह आपकी जय होगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
You Might Also Like
वास्तु के अनुसार घर में देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए रखे ये चीजें
मां लक्ष्मी को आकर्षित करने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ विशिष्ट चीजों को घर में रखना चाहिए, जो आपके...
वास्तु शास्त्र के अनुसार पैसों के साथ भूलकर भी न रखें ये चीजें
वास्तु शास्त्र में यह माना जाता है कि धन और समृद्धि को बनाए रखने के लिए कुछ छोटी-छोटी बातों का...
श्रीकृष्ण और पूतना से जुड़ी है होली की पौराणिक कथा
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वर्ष के अंतिम माह फाल्गुन माह पूर्णिमा को होलिका दहन होता है। होली की पौराणिक कथा...
14 मार्च 2025 का राशिफल: मेष, कर्क, तुला, कुंभ वालों की स्थिति आज तनावपूर्ण हो सकती है
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। हालांकि खर्चों को लेकर मन परेशान...