भोपाल में बन रहा 40 करोड़ का एक्वा पार्क, 3D इंटरेक्टिव जोन और वॉटर टनल से होगा रोमांच

भोपाल
राजधानी भोपाल का आकर्षण जल्द ही और बढ़ जाएगा। यहां एक्वा पार्क के रूप में अत्याधुनिक मछलीघर बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इसका भूमि-पूजन करेंगे। भोपाल के विख्यात मछलीघर को यह नया और भव्य रूप दिया जाएगा। अब यहां मछलियों की नई दुनिया बसेगी। अधिकारियों के अनुसार मछली घर से नए एक्वा पार्क तक का सफर, इतिहास से भविष्य को जोड़ने की कवायद भी होगी। यह अत्याधुनिक एक्वा पार्क करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित किया जा रहा है।
भोपाल आने वाले पर्यटकों के लिए मछलीघर की खास पहचान रही है। यहां रंग-बिरंगी मछलियों को देखने पूरे प्रदेश से लोग आते थे। नीली रोशनी में तैरती सुनहरी मछलियों को देख टूरिस्ट मंत्र मुग्ध रह जाते थे।
समय के साथ मछलीघर अतीत को साथ में समेटे हुए फिर से भोपाल में एक नई पहचान के साथ लौट रहा है। यहां अब देश का सबसे सुंदर और आधुनिक “एक्वा पार्क” बनाया जा रहा है।
You Might Also Like
अत्यधिक वर्षा के चलते 30 जुलाई को भोपाल के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
भोपाल मध्यप्रदेश में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के कारण आम जनजीवन...
मध्य प्रदेश के आशापुरी गांव में 900 साल पुराने भूतनाथ महादेव मंदिर का पुनर्निर्माण किया जाएगा
रायसेन विश्व प्रसिद्ध भोजपुर शिव मंदिर से करीब सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित आशापुरी गांव गुमनामी से बाहर निकलने...
भोपाल में हरीयाली तीज की धूम, हरे परिवेश, झूले और गीतों से गूंजा सेलिब्रेशन हॉल
भोपाल. अवधपुरी की महिलाओं ने सावन के इस पावन महीने में हरियाली तीज महोत्सव को पारंपरिक उल्लास, गीत-संगीत और सांस्कृतिक...
मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जनजीवन अस्त-व्यस्त
भोपाल, मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है और उसका असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। नदी-नालों से...