भोपाल
प्रदेश में मार्च माह में कभी भी नगरीय निकाय चुनावों का ऐलान हो सकता है। चुनाव आचार संहिता लगते ही निकायों में विकास कार्यों, घोषणाओं पर बे्रक लग जाएगा। इसलिए सरकार इसके पहले ही निकायों में सड़क, पेयजल जैसी कई योजनाओें की शुरुआत करने में लगी है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 366 करोड़ 29 लाख रुपए की पेयजल योजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण कर रहे है। इनमें से 224 करोड़ 50 लाख लागत की 12 योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा और 141 करोड़ 79 लाख लागत की 7 योजनाओं का भूमि-पूजन होगा। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह और विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री चौहान द्वारा आज जिन 12 जलप्रदाय योजनाओं का लोकार्पण कर रहे है उनसे 12 नगरों के लगभग 4 लाख 80 हजार नागरिक लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के अंतर्गत नगर परिषद हनुमना की 13 करोड़ 35 लाख, नगर परिषद अमानगंज की 12 करोड़ 89 लाख, नगर परिषद नागौद की 18 करोड़ 18 लाख, नगर परिषद कुरवई की 11 करोड़ 94 लाख, नगर परिषद बुधनी की 7 करोड़ 34 लाख, नगर परिषद गोविंदगढ़ की 8 करोड़ 37 लाख, नगर परिषद भानपुरा की 7 करोड़ 92 लाख, नगर परिषद बड़ौद की 7 करोड़ 29 लाख, नगर पालिका उमरिया की 14 करोड़ 70 लाख और नगर परिषद छापीहेड़ा की 4 करोड़ 95 लाख की जल प्रदाय परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा अमृत मिशन में नगर पालिका परिषद गुना की 29 करोड़ 88 लाख और नगर पालिका पीथमपुर की 87 करोड़ 69 लाख की जल प्रदाय परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे।
You Might Also Like
मुख्यमंत्री साय की पहल से खुला विकास का रास्ता, चार नए पुलों का भूमि पूजन जल्द
मुख्यमंत्री साय की पहल से खुला विकास का रास्ता, चार नए पुलों का भूमि पूजन जल्द छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की...
भोपाल को बनाया जाए सड़क सुरक्षा और यातायात सुधार का आदर्श शहर : न्यायमूर्ति सप्रे
हेलमेट, सीट बेल्ट सहित यातायात नियमों के पालन को बनाएं आदत नियम उल्लंघन और नशे में वाहन चलाने पर हो...
सेवानिवृत्त हुए प्रकाश सिंह, कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ भावभीना विदाई समारोह
राजगढ़ जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में लंबे समय से कार्यरत एवं स्टे नंबर-2 और शस्त्र लाइसेंस शाखा के वरिष्ठ कर्मचारी प्रकाश...
एम.पी. ट्रांसको देवास में हुआ सी.पी.आर. प्रशिक्षण सत्र
सब-स्टेशन स्टाफ ने सीखी जीवन बचाने की तकनीक भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) द्वारा देवास व आसपास के...