बिहार
बिहार लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में पांच सीटों पर कड़ी सुरक्षा में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक कुल वोटिंग 34.44% हुई है। वहीं मुंगेर में दोपहर 1 बजे तक 35.09%, बेगूसराय में 33.02% , दरभंगा में 33.13% उजियारपुर में 34.90%, और समस्तीपुर में 36.28% वोटिंग हुई है। इस चरण में 95, 83,662 मतदाता 9447 बूथों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।
पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी कतारे लगी हुई है। और वोटर्स में कफी उत्साह देखा जा रहा है। दिग्गजों नेताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं मुंगेर में चुनाव ड्यूटी के दौरान पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। चौथे चरण में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, सांसद गोपाल जी ठाकुर, विधायक ललित यादव, शांभवी चौधरी, सनी हजारी, पूर्व मंत्री तथा विधायक आलोक मेहता सहित 55 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला है। इनमें चार महिलाएं जबकि 51 पुरुष शामिल हैं।चोथे चरण में बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग के हर अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें।
You Might Also Like
रांची से एक शर्मनाक मामला सामने आया, बदमाशों ने पति के सामने पत्नी से किया गैंगरेप
रांची झारखंड की रांची से एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहां बदमाशों ने पति के सामने पत्नी से गैंगरेप...
बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बायनबाजी की सिलसिला लगातार जारी
पटना बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बायनबाजी की सिलसिला लगातार जारी...
किसी जनजाति को आदिवासी कहना अपराध नहीं : झारखंड उच्च न्यायालय
रांची झारखंड उच्च न्यायालय ने कहा कि किसी जनजाति को ‘‘आदिवासी'' कहना अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम...
बिहार से वरिष्ठ IAS अधिकारी केके पाठक की विदाई, केंद्रीय मंत्रिमंडल सचिवालय में मिला बड़ा पद
पटना अपनी प्रशासनिक सख्ती और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केके पाठक को शनिवार को बिहार राज्य...