पलामू
झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को एक ‘मिनी ट्रक' के पलट जाने से 3 मजदूरों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना मेदिनीनगर जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर छतरपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 98 पर हुई। पुलिस के अनुसार, घायल हुए 20 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मिनी ट्रक सड़क के बीच स्थित डिवाइडर से जा टकराया और पलट गया। उन्होंने बताया कि ट्रक का चालक शराब के नशे में था।
छतरपुर थाने के प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया, ‘‘ये मजदूर धान के खेतों में काम करने के लिए बिहार के सासाराम जा रहे थे।'' उन्होंने बताया कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान राजू भुइयां (27), गुड्डू राम (25) और पूरन भुइयां (30) के रूप में हुई है।
You Might Also Like
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र कल से, 4 अगस्त को पेश होगा बजट
रांची झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र की कल यानी 1 अगस्त से शुरुआत हो रही है। यह मॉनसून सत्र 7...
बस्तर के गांव में पास्टर-पादरी बैन! आदिवासियों ने लगाए सख्त चेतावनी बोर्ड
भानुप्रतापपुर दुर्ग में दो ननों की गिरफ्तार में बाद प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर चढ़े सियासी पारे के बीच कांकेर...
सीएम हेमंत ने टाइगर जगरनाथ महतो को दी श्रद्धांजलि, ‘X’ पर साझा की भावुक पोस्ट
रांची आज झारखंड आंदोलन के प्रखर सेनानी और राज्य सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय टाइगर जगरनाथ महतो की जयंती...
CM हेमंत सोरेन से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
रांची झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बीते बुधवार को नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में विश्व बैंक के भारत...