मप्र एसएस के 27 अधिकारी अब बने आईएएस
प्रमोद शुक्ला 4 तो 18 वर्ष रहेगी वंदना शर्मा की सेवाएं

भोपाल। राज्य प्रशासनिक सेवा (स्टेट सर्विस) के 27 अधिकारियोंं को केंद्रीय कार्मिक विभाग ने आइएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अवार्ड कर दिया है। इन अधिकारियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित रिक्तियों के विरूद्ध भारतीय प्रशाासनिक सेवा में मध्यप्रदेश संवर्ग आवंटित किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (संवर्ग) नियम, 1954 के नियम 5(1) के अंतर्गत वर्षवार चयन सूची 2021 एवं 2022 के तहत यह नियुक्तियां दी गई है। खास बात यह है चयनित इन अधिकारियों में भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग में प्रमोद शुक्ला आयु के अनुसार जहां मात्र 4 वर्ष ही सेवाएं पूरी कर पाएंगे। वहीं दूसरी ओर सबसे अधिक 18 वर्ष की सेवाएं वंदना शर्मा प्रदान करेंगी।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिये तय सेवा अवधि 60 वर्ष के नियम के मुताबिक वंदना के बाद बतौर आइएएस अधिकारी 17 वर्ष की सेवाएं जीएस धुर्वे, राम प्रकाश अहिरवार, अभय सिंह ओहरिया, संदीप केरकेट्टा और सोजान सिंह रावत की होंगी। वहीं अर्चना सोलंकी इस ओहदे पर महज 16 वर्ष ही जिम्मेदारी संभाल पाएंगी। जबकि सुचिस्मिता सक्सेना 14 वर्ष और सपना पंकज सोलंकी, मनोज सरयाम और अंजलि जोसेफ 13 वर्ष अपनी सेवाएं देंगे। राजेश कुमार जैन, मलिका निगम नागर और संजना जैन के साथ संघमित्रा गौतम की सेवा अवधि इसके बाद 12 वर्ष रहेगी। भारतीय प्रशासनिक सेवा की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए गजेंद्र ङ्क्षसह नागेश, अनुराग सक्सेना, दिशा नागवंशी, देवेंद्र कुमार नागेश और नवनीत कुमार धुर्वे 11 वर्ष ही सरकार को सेवाएं दे सकेंगे। वहीं प्रताप नारायण यादव और जगदीश कुमार गोमे 10 वर्ष, संजना जैन 9 वर्ष, अजिजा शरहर जफर 8 वर्ष और मंजूषा विक्रांत राय की सेवाएं महज 7 वर्ष की ही होंगी।
यह एसएस अधिकारी बने आईएएस
2021
1. राजेश कुमार जैन
2 प्रमोद कुमार शुक्ला
3. गजेंद्र सिंह नागेश
4. प्रताप नारायण यादव
5.अनुराग सक्सेना
6. मलिका निगम नागर
7. अज़ीज़ा सरशार ज़फ़र
8 सपना पंकज सोलंकी
9.मंजूषा विक्रांत राय
10. संघमित्रा गौतम
11.संजना जैन
12 शुचिस्मिता सक्सैना
13. कीर्ति खुरासिया
14.जगदीश कुमार गोमे
15. दिशा प्रणय नागवंशी
2022
16. देवेन्द्र कुमार नागेन्द्र
17. मनोज कुमार सरियाम
18. जी.एस. धुर्वे
19. राम प्रकाश अहिरवार
20. अभय सिंह ओहरिया
21. संदीप केरकेट्टा
22. रेखा राठौड़
23. अंजलि जोसेफ
24. नवीत कुमार धुंवे
25. सोजन सिंह रावत
26. वन्दना शर्मा
27 अर्चना सोलंकी
You Might Also Like
सोनम राजा की मौत के बाद इंदौर में रुकी, तब उसने और राज ने शादी कर ली, ये दूसरा मंगलसूत्र उसी का
इंदौर इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने नया दावा...
इंदौर की बेटी देख, सुन और बोल नहीं सकती, पर डिगा नहीं हौसला, पाई सरकारी नौकरी
इंदौर ‘इंदौर की हेलन केलर' के रूप में मशहूर 34 वर्षीय गुरदीप कौर वासु बोल, सुन और देख नहीं सकतीं,...
मानसून की पहली आमद के बीच सब्जियों के दामों में बेतहाशा तेजी ने आमजन का बजट बिगाड़ दिया
जबलपुर मानसून की पहली बारिश ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं दूसरी ओर इसने आम आदमी...
छतरपुर :बागेश्वर धाम पर टेंट गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 10 लोग घायल हो गए
छतरपुर छतरपुर जिले के विश्व प्रसिद्ध बागेश्वर धाम गढ़ा परिसर में गुरुवार सुबह हुए एक दुखद हादसे में टेंट गिरने...