इस्लामाबाद
मुंबई में 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के ऑपरेशन कमांडर जकीउर रहमान लखवी को पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया है। जकीउर रहमान पर आतंकियों की मदद करने और उन्हें पैसे पहुंचाने का आरोप है। लखवी पर 26 नवम्बर 2008 में मुंबई को दहलाने वाले आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप है। उसने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी हाफिज सईद के साथ मिलकर मुंबई हमले की साजिश रची थी।
मुंबई हमले के बाद भारत के प्रयासों से सयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद (UNSC) ने जकीउर रहमान लखवी का नाम वैश्विक आतंकियों की लिस्ट में शामिल किया था। तब लखवी को पाकिस्तान की सरकार ने गिरफ्तार किया था लेकिन 6 साल बाद उसे रिहा कर दिया गया था। अब अंतरराष्ट्रीय दबाव और पाकिस्तान के ग्रे लिस्ट में पड़ने के चलते वहां की सरकार ने ये कार्रवाई की है।
मुंबई हमले का पूरा प्लान लखवी ने ही बनाया था और इसे हाफिज सईद को दिया था। हाफिज सईद की मंजूरी मिलने के बाद खतरनाक स्वचालित हथियारों से लैस 10 आतंकी 26 नवम्बर 2008 को मुंबई शहर में घुसे थे। इन आतंकियों ने शहर के प्रमुख स्थानों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस हमले से पूरा देश हिल गया था।
You Might Also Like
ओवल में टीम इंडिया का जलवा, नए कीर्तिमानों से भरी रिकॉर्डबुक
नई दिल्ली लंदन के ओवल मैदान पर खेले गए पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया ने ना सिर्फ इंग्लैंड को शिकस्त...
पूर्व CM को श्रद्धांजलि, पेंशन मुद्दे पर गरमाई सियासत, विपक्ष का वॉकआउट
भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का आज सातवां दिन है। झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देकर...
विवादित आदेश पर कार्रवाई: सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश, यूपी अफसर पर गिरी गाज
लखनऊ सीएम योगी आदित्यनाथ ने पंचायती राज विभाग के एक हालिया आदेश को लेकर कड़ा रुख अपनाया है, जिसमें ग्राम...
05 अगस्त मंगलवार 2025, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य
मेष राशि- आज का दिन आपकी अपने स्वयं के भीतर की एक बड़ी समझ हासिल करने का अवसर लाएगा। यह...