नई दिल्ली
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने लोकसभा में बताया है कि दुनिया के 22 देशों ने भारत की कोरोना वैक्सीन में रूचि दिखाई है। इन देशों की तरफ से हमें वैक्सीन की सप्लाई के लिए अनुरोध प्राप्त हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इनमें से 15 देशों को वैक्सीन की सप्लाई की जा चुकी है। इसमें भारत की तरफ से दी जाने वाली फ्री डोज भी शामिल हैं और कॉन्ट्रैक्ट वाली डोज भी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत ने अभी तक 56 लाख डोज अनुदान सहायता के रूप में देश से बाहर भेजी हैं, वहीं 105 लाख डोज कॉन्ट्रैक्ट के तहत हिंदुस्तान से बाहर भेजी गई हैं।
हमें देश के वैज्ञानिकों पर गर्व है- ओम बिड़ला- लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने शुक्रवार को सदन में कहा कि मैं देश के उन वैज्ञानिकों का आभार जताना चाहता हूं, जिन्होंने बहुत कम समय में ऐसे हाई क्वालिटी वाले टीके को बनाया और भारत को पूरी दुनिया में गौरवान्वित किया, मुझे उम्मीद है कि वो भविष्य में इसी तरह अपना योगदान देते रहेंगे। कोविशील्ड की सप्लाई हुई है देश से बाहर आपको बता दें कि भारत में सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा बनाई गई कोविशील्ड की सप्लाई हिंदुस्तान के बाहर की जा रही है। भारत के पड़ोसी देशों के साथ-साथ कई अन्य देशों ने भी भारत से वैक्सीन की मांग की थी। भारत ने हाल फिलहाल में नेपाल, भूटान, म्यांमार, बांग्लादेश, सेशल्स और श्रीलंका को कोविशील्ड वैक्सीन सप्लाई की है।
You Might Also Like
भोपाल को बनाया जाए सड़क सुरक्षा और यातायात सुधार का आदर्श शहर : न्यायमूर्ति सप्रे
हेलमेट, सीट बेल्ट सहित यातायात नियमों के पालन को बनाएं आदत नियम उल्लंघन और नशे में वाहन चलाने पर हो...
महाराष्ट्र में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र पर कसा शिकंजा, अवैध बांग्लादेशियों की पहचान में तेजी
मुंबई महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।...
दिल्ली में 10 साल बाद सबसे साफ हवा, AQI आंकड़े कर रहे राहत की तस्दीक
नई दिल्ली पिछले एक दशक में जुलाई का महीना दिल्ली के लिए सबसे स्वच्छ रहा, जहां औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक...
संपत्ति खरीद में पैन-आधार जरूरी, OTP से होगा सत्यापन: बेमानी लेनदेन पर लगेगी लगाम
नई दिल्ली देश में संपत्ति खरीद और पंजीकरण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण परिवर्तन की योजना बनाई जा रही है. नए...