नई दिल्ली
दिल्ली के रोहिणी इलाके में अवैध तरीके से चलाए जा रहे 2 हुक्का बार में पुलिस ने कुल 65 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोरोना वायरस के चलते देशभर में कोविड प्रोटोकॉल लागू है। लोग कई जगहों पर लगातार लोग इसका उल्लंघन किया जा रहा है। पुलिस ने उस बार के कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार किए गए लोगों में 26 लोग कस्टमर हैं। घटना 1 जनवरी की बताई जा रही है। रोहिणी जिले के डीसीपी प्रमोद कुमार मिश्रा के मुताबिक स्पेशल स्टाफ की टीम ने एक सूचना के बाद 1 जनवरी को पहले रोहिणी सेक्टर 9 के अपटाउन कैफे पर छापा मारा जहां बिना सोशल डिस्टेंसिंग के 22 लोग डांस कर रहे थे और हुक्का पी रहे थे। इसके अलावा 4 लोग हुक्का पिला रहे थे।
पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। हुक्का बार के मालिक की पहचान 23 साल के साहिल के तौर पर हुई। इस कैफे से 10 हुक्के भी जब्त किए गए।गिरफ्तार किए गए लोगों में 10 महिलाओं और तीन नाबालिगों भी शामिल हैं। छापे में छह स्टाफ सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया था और 12 हुक्का भी जब्त किए गए थे। छापेमारी में हुक्का बार के तीन मालिकों को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक इस हुक्का बार के 3 मालिकों अमित धनकर, संजय अग्रवाल और प्रदीप सिंघल समेत हुक्का बार में बैठे सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और यहां से 12 हुक्के भी जब्त किए गए हैं।पुलिस के मुताबिक दोनों हुक्का बार अवैध तरीके से चलाकर कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं।
वहीं दूसरी ओर लखनऊ हजरतगंज इलाके में चल रहा द फॉरेस्ट कैफे में शनिवार को पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान वहां 25 से 30 लोग यहां हुक्का पीते हुए मिले। इसकेबाद एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्रा ने कैफे के मालिक समेत 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
You Might Also Like
उधमपुर में CRPF बंकर वाहन हादसा, 2 जवान शहीद, 12 घायल
उधमपुर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया. यहां सीआरपीएफ का एक बंकर व्हीकल दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा...
वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया
रायपुर : वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया वनमंत्री कश्यप ने...
आरती अरुण साठे की नियुक्ति पर घमासान, बॉम्बे हाईकोर्ट में नियुक्ति को लेकर विपक्ष ने खड़े किए सवाल
मुंबई बॉम्बे हाई कोर्ट में अधिवक्ता और भाजपा की पूर्व प्रवक्ता आरती अरुण साठे की बतौर न्यायाधीश नियुक्ति को लेकर...
मोदी का चीन दौरा तय! 2019 के बाद पहली बार एससीओ समिट में होंगे शामिल
नई दिल्ली पीएम मोदी चीन दौरा 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के...