नई दिल्ली
पिछले दो महीने से भी अधिक समय से जारी किसान आंदोलन अब और उग्र होता जा रहा है। नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को अब किसान पूरे देश में खड़ा करने की तैयारी कर रहे हैं। इसी क्रम में अब 16 फरवरी को किसान मसीहा सर छोटूराम की जयंती पर किसान संगठनों ने देशभर में अपनी एक एकजुटता दिखाने का फैसला किया है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने ऐलान किया है कि 18 फरवरी को रेल रोको अभियान चलाएंगे।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमा पर पिछले 80 दिनों से हजारों किसान कृषि कानूनों के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं। किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने बुधवार को राष्ट्रव्यापी रेल रोको अभियान का ऐलान किया। वरिष्ठ किसान नेता और संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य डॉ दर्शन पाल सिंह ने बताया कि 12 फरवरी को राजस्थान के सभी टोल प्लाजा किसान फ्री कराएंगे, इसके बाद 14 फरवरी को पुलवामा हमले की सालगिरह पर शहीद जवानों और किसानों के लिए कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
You Might Also Like
लाल किले में सेंध से हड़कंप: 15 अगस्त से पहले घुसपैठ की कोशिश, 5 बांग्लादेशी पकड़े गए, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड
नई दिल्ली दिल्ली स्थित लाल किले में घुसने का प्रयास कर रहे 5 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है।...
महादेवी हथिनी विवाद: सुप्रीम कोर्ट जाएगी महाराष्ट्र सरकार, फडणवीस ने दिया नंदनी मठ को समर्थन
मुंबई महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में नंदनी मठ को माधुरी उर्फ महादेवी हाथी को वापस लाने के लिए राज्य सरकार...
भारत का अमेरिकी टैरिफ पर कड़ा रुख, रूस ने कहा- साझेदारी का चयन हर देश का अधिकार
नई दिल्ली भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने की धमकी का मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय विदेश मंत्रालय...
जितने महीने साथ निभाए, उतने करोड़ मांगे एलिमनी में – सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला
नई दिल्ली एक महिला की ओर दायर एलिमनी के केस में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला दिया है। चीफ जस्टिस...