14 साल की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, मेडिकल जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

रांची
झारखंड की राजधानी रांची से हैरान और शर्मनाक मामला सामने आया है। रांची के सदर अस्पताल में 14 साल की नाबालिग छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है। 14 साल की नाबालिग छात्रा द्वारा बच्चे को जन्म देने के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। नाबालिग बच्ची के बयान के आधार पर रांची के लोअर बाजार थाना में जीरो एफआईआर दर्ज हुई। इसके बाद गुमला जिला के बसिया थाना की पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया गया।
दरअसल गुमला जिला के बसिया की रहने वाली बिन ब्याही मां बनी नाबालिग छात्रा के साथ उसी के गांव के रहने वाले एक युवक के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। लोकलाज और आरोपी द्वारा दी गई धमकियों के कारण पीड़ित नाबालिग और उसका परिवार जुर्म के खिलाफ आवाज न उठा सका और न ही पुलिस की दहलीज तक पहुंचा। नतीजा यह हुआ की 14 वर्षीय नाबालिक बच्ची गर्भवती हो गई। सामाजिक बदनामी से बचने के लिए पीड़िता को लेकर उसका परिवार गुमला जिला से रांची आ गया।
रांची के सदर अस्पताल में नाबालिग बच्ची ने जब एक नवजात बच्चे को जन्म दिया, तब मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद सदर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा रांची के लोअर बाजार थाना की पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। नाबालिग बच्ची के बयान के आधार पर रांची के लोअर बाजार थाना में जीरो एफआईआर दर्ज हुई। इसके बाद गुमला जिला के बसिया थाना की पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया।
पुलिस ने किया आरोपी को अरेस्ट
मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमला जिला के एसपी हासिश बिन जमा के द्वारा गठित टीम के द्वारा नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी शिवा अहीर नामक युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया- आरोपी उससे स्कूल आने-जाने के क्रम में छेड़छाड़ करता था। उसने फिर एक दिन उससे रेप किया। बाद में घटना का जिक्र करने पर उसे बुरे परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके कारण वह डर से चुप रह गई थीष पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
You Might Also Like
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र कल से, 4 अगस्त को पेश होगा बजट
रांची झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र की कल यानी 1 अगस्त से शुरुआत हो रही है। यह मॉनसून सत्र 7...
बस्तर के गांव में पास्टर-पादरी बैन! आदिवासियों ने लगाए सख्त चेतावनी बोर्ड
भानुप्रतापपुर दुर्ग में दो ननों की गिरफ्तार में बाद प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर चढ़े सियासी पारे के बीच कांकेर...
सीएम हेमंत ने टाइगर जगरनाथ महतो को दी श्रद्धांजलि, ‘X’ पर साझा की भावुक पोस्ट
रांची आज झारखंड आंदोलन के प्रखर सेनानी और राज्य सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय टाइगर जगरनाथ महतो की जयंती...
CM हेमंत सोरेन से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
रांची झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बीते बुधवार को नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में विश्व बैंक के भारत...