बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश का जन्म 15 जनवरी 1982 को मुंबई में हुआ था। वह मशहूर गायक नितिन मुकेश के बेटे हैं। उनके दादा मुकेश हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक थे। हालांकि नील नितिन मुकेश फिल्मों में अपने पिता और दादा की तरह नाम नहीं कमा पाए। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। बाल कलाकार के तौर पर नील नितिन मुकेश फिल्म ‘विजय’ और ‘जैसी करनी वैसी भरनी’ में नजर आए थे। मुख्य अभिनेता के तौर पर नील नितिन मुकेश ने बॉलीवुड में कदम साल 2007 में फिल्म ‘जॉनी गद्दार’ से रखा था। इस फिल्म में उनके साथ रिमी सेन, धर्मेंद्र और विनय पाठक सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में नील नितिन मुकेश के अभिनय को पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने ‘आ देखें जरा’, ‘जेल’, ‘लफंगे परिंद’, ‘प्लेयर’ और ‘3जी’ सहित कई फिल्मों में काम किया। मुख्य अभिनेता के तौर पर नील नितिन मुकेश को फिल्मों में खास पहचान नहीं मिली पाई। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में विलेन बनकर दर्शकों के दिलों को जीता। नील नितिन मुकेश ने ‘वजीर’, ‘गोलमाल अगेन’ और ‘साहो’ में अपने विलेन किरदार से दर्शकों के दिलों को खूब जीता है। विलेन किरदार में दर्शकों ने नील नितिन मुकेश के अभिनय को खूब पसंद किया। आखिरी बार वह फिल्म बाईपास में नजर आए थे। इसके अलावा नील नितिन मुकेश अपने नाम को लेकर भी काफी चर्चा में रह चुके हैं। उनका असली नाम भी नील नितिन मुकेश नहीं है बल्कि ‘नील नितिन मुकेश चंद माथुर’ है। यह बात शायद ही उनके फैंस जानते होंगे कि नील का नाम लेजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर ने रखा था। लता मंगेशकर ने एस्ट्रोनॉट ‘नील आर्मस्ट्रांग’ के नाम पर अभिनेता का नाम रखा था। नील कितने स्मार्ट और हॉट हैं ये बात तो आपको बताने की जरूरत ही नहीं है। अगर आप नील का इंस्टाग्राम देखेंगे तो आपको उनकी ऐसी कई फोटो मिल जाएंगी जिनसे आप नजर नहीं हटा पाएंगे।
You Might Also Like
आयशा शर्मा ने स्ट्रैपलेस बिकिनी में किया जलवा, किलर पोज़ से फैंस हुए दीवाने
मुंबई आयशा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने अगस्त रिकैप पोस्ट के साथ गर्मी बढ़ा दी, जिसमें उन्होंने सफेद बैंड्यू टॉप,...
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की स्पेन ट्रिप का वीडियो हुआ वायरल
मुंबई शाहिद कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। अभी इस फिल्म के टाइटल का एलान...
जस्टिन बीबर ने भारतीय शादी में किया सरप्राइज, दुल्हन बोली- अब वेडिंग नहीं कर पाऊंगी
लॉस एंजिल्स पॉप आइकन जस्टिन बीबर चर्चा में हैं। वो लॉस एंजिल्स में एक इंडियन वेडिंग में शामिल हुए, लेकिन...
कपिल शर्मा की ऑन-स्क्रीन वाइफ सुमोना पर दिन दहाड़े …….. , कार घिरी भीड़ में
मुंबई छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती ने अपने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की...