भोपाल
कांग्रेस अब हर जिले में ‘जन संसद संवाद’ करेगी। इसके जरिए वह प्रदेश के लोगों के बीच जाएगी और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गलत नीतियों का प्रचार-प्रसार करेगी।
इस अभियान की जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग को सौंपी गई है। यह आयोजन वार्ड स्तर तक करने का प्लान तैयार किया जा रहा है। जन संसद संवाद चार महीने तक चलेगा। कांग्रेस ‘जन संसद संवाद’ में जनता की सीधे जुड़ते हुए भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के संबंध में बताएगी। जिसमें आरोप लगाया जाएगा कि देश के सामने कई चुनैतियां खड़ी हुई है। जिसमें महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था, नोटबंदी, कृषि कानून, पेट्रोल डीजल के मूल्यों में बढ़ोतरी के साथ ही ओबीसी आरक्षण नहीं बढ़ाने के मुद्दे उठाए जाएंगे। जन संसद संवाद में इन मुद्दों पर कांग्रेस जनता के बीच में जाकर खुली चर्चा करेगी। इसमें जनता से सरकार की नीतियों के विरोध मुखर करने के सुझाव भी लिए जाएंगे।
प्रदेश सरकार के मुद्दे भी जन संसद संवाद में उठाये जाएंगे। करोना से मृत्यु होने पर 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग, महंगाई कम करने, स्मार्ट सिटी के विकास जैसे सरकार के वादों को लेकर भी इसमें जनता से बातचीत करने का दावा कांग्रेस कर रही है।
You Might Also Like
अब हर गांव-शहर तक दौड़ेगी सरकारी बस, करोड़ों यात्रियों को राहत
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार एक नई परिवहन कंपनी बनाने जा रही है। यह राज्य भर में चलने वाली सभी प्राइवेट...
प्रदीप मिश्रा की कथा से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी इंदौर में खड़े ट्रक से टकराई, एक की मौत
इंदौर गुरुवार अलसुबह इंदौर के कनाड़िया बायपास पर एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई,...
मंत्री पटेल की अध्यक्षता में हुई श्रम विभाग की विभागीय परामर्श समिति की बैठक
भोपाल पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय में श्रम विभागीय परार्मशदात्री...
बागवानी उत्पादों की वैल्यू चेन विकसित करना समय की माँग : अपर मुख्य सचिव राजन
बागवानी उत्पादों के मूल्य संवर्धन के लिए राज्यस्तरीय वेबिनार आयोजित भोपाल प्रदेश में बागवानी उत्पादों की मूल्य श्रृंखला (वैल्यू चेन)...