छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में बीजेपी नेता की मौत के बाद समर्थकों का हंगामा

रायपुर
गोंदवारा ब्रिज के पास हुई सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता सुनील दुबे की मौत हो गई सुनील की मौत होने के बाद उसके समर्थकों ने थाने में हंगामा किया इस दौरान भाजपा जिलाअध्यक्ष श्रीचंद सुंदारानी भी गुढि?ारी थाने पहुंच गये थे। उन्होने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस को तत्काल वाहनों की गति पर  ब्रेक लगाने कदम उठाने को कहा। उन्होंने ठोकर मारने वाली चार पहिया स्कापिंर्यो के चालक को गिरफ्तारी की मांग की।

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता सुनील दुबे सुनील सुबह राम मंदिर निर्माण की प्रभात फेरी निकाल कर अपने घर लौट रहे थे। भारत माता चौक से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनके स्कूटर को ठोकर  मार दी। घायल अवस्था मे सुनील को पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़  दिया। घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया। इस बात से भाजपा के स्थानीय नेता नाराज हो गए। बड़ी संख्या में कार्यकता थाने पहुंच गए। नेताओं ने पुलिसकर्मियों के साथ जमकर बहस की। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी भी देर रात गुढि?ारी थाने पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। मामला बिगड़ता देख थाना प्रभारी ने नेताओं को शांत कराया और दोषी पर उचित कार्रवाई करने की बात की। आश्वासन मिलने के बाद भाजपा नेता थाने से लौट गए।

admin
the authoradmin