नई दिल्ली।
सोने-चांदी की कीमत में आ रही गिरावट का दौर थम गया है। सोने की कीमत में एक बार फिर से सुधार देखने को मिला है। मंगलवार को सोने की कीमत में फिर से तेजी लौट आई। सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में सुधार देखने को मिला। मंगलवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम में 455 रुपए की तेजी आई और सोना सुधार के साथ 47967 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला।
सस्ता सोना खरीदने का गोल्डन चांस, कीमत उच्चतम स्तर से 9000 रु लुढ़का सोने की कीमत में लौटी चमक लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को सोने की कीमत में जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया। सोने के दाम में तेजी आई और सोना तेजी के साथ क बार फिर से 48000 रुपए के आंकड़े को पार कर दिया। सोने के फ्यूचर रेट पर नजर डाले तो मंगलवार को MCX पर 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम में तेजी लौट आई। दोपहर 3 बजे तक सोने की कीमत में 291 रुपए तक की तेजी आ चुकी है। 5 अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत इस तेजी के साथ 48130 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 4 जून की डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 240 रुपए की तेजी आई और सोना 48185 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का हाल मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी आई। बाजार सोने की चमक के साथ खुला। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की रेट क मुताबिक आज सुबह 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 47967 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाला गोल्ड 47775 रुपए पर खुला। वहीं 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में सुधार हुआ और कीमत 43938 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 35975 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 1094 रुपए का सुधार हो जाएगा। मंगलवार को चांदी की कीमत 69518 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
You Might Also Like
लोन फ्रॉड मामले में घिरे अनिल अंबानी, ED ने शुरू की पूछताछ
मुंबई रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी से 17,000 करोड़ रुपये के बैंक लोन फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस...
110 अरब डॉलर का धमाका! भारत बनेगा नई आर्थिक ताकत, अमेरिका-चीन को टक्कर
नई दिल्ली भारत में सेमीकंडक्टर का उपयोग बड़े स्तर पर होता है और अब भारत कंजम्प्शन के अलावा, मैन्युफैक्चरिंग भी...
AI से खतरे की घंटी! अगल 5 साल में 80% नौकरियां होंगी खत्म – बड़ी हस्ती का दावा
नई दिल्ली दशकों पहले कंप्यूटर के आने पर जैसी हलचल मची थी, वैसी ही स्थिति अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर...
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा बनीं ऑस्ट्रेलिया सरकार की टूरिज्म कैंपेन की ब्रांड एम्बेसडर
मुंबई ऑस्ट्रेलिया की सरकार अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को अपने यहां छुट्टियां बिताने के लिए आकर्षित करने के लिए नया टूरिज्म कैंपेन...