कारोबार

सेंसेक्स में 834.02 अंक और निफ्टी में 239.85 अंक की तेजी

 मुंबई
इसके विपरीत टेक महिन्द्रा, आईटीसी और महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा में गिरावट का रुख रहा। रिलायंस सिक्युरिटीज के रणनीति प्रमुख बिनोद मोदी के अनुसार पिछले दो कारोबारी सत्रों में जबर्दस्त गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजारों में मुख्य तौर पर वैश्विक बाजारों से बेहतर संकेत मिलने का असर रहा।

मार्केट की आज के तेजी में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और वित्तीय शेयरों की अहम भूमिका रही। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 834 अंक यानी 1.7 फीसदी की बढ़त के साथ 49398.29 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 239.85 अंक यानी 1.68 अंक की बढ़त के साथ 14521 पर बंद हुआ। निफ्टी का 5 नवंबर के बाद यह बेस्ट परफॉरमेंस है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 46 तेजी के साथ बंद हुए।

 

admin
the authoradmin