रायपुर
सुंदरनगर के एक अपार्टमेंट में दो कबूतर मृत पाए गए। इसकी सूचना जिला और नगर निगम प्रशासन को दी गई है। इस घटना के चलते बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है। हालांकि प्रशासन ने पुष्ट नहीं किया है कि कबतूरों के मौत की वजह बर्ड फ्लू ही है।
जैसा कि मालूम हो बालोद में बर्ड फ्लू के मामले की पुष्टि होने के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट कर दिया गया है। मंगलवार को सुंदर नगर के शशिप्रभा अपार्टमेंट में डॉ. जयेश के मकान के कूलर में दो कबूतर मृत पाए गए। बताया गया कि कूलर का पिछला हिस्सा खुला हुआ था। मकान मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पार्षद मृत्युंजय दुबे को दी। पार्षद ने जिला प्रशासन और निगम आयुक्त को इसकी जानकारी दी। उन्होंने जोन कमिश्नर से भी चर्चा कर टीम भेजने के लिए कहा है।पार्षद ने यह भी बताया कि इस तरह की घटना 15 दिन पहले गिरीराज अपार्टमेंट में भी हुई थी। वहां भी एक कबूतर मृत पाया गया था। बर्ड फ्लू की आशंका जाहिर करते हुए उस समय भी निगम प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। अब प्रदेश में बर्ड फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं, तो यह मामला गंभीर हो गया है। बहरहाल जांच के बाद ही प्रशासनिक स्तर पर बताया जाएगा कि इन कबतूरों की मौत की असली वजह क्या है।
You Might Also Like
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से जोरा नाला कंट्रोल स्ट्रक्चर से इंद्रावती नदी में जल प्रवाह सुनिश्चित
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर जोरा नाला कंट्रोल स्ट्रक्चर में जल प्रवाह को नियंत्रित कर इंद्रावती...
रायपुर : प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को होली की दी हार्दिक शुभकामनाएं
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी...
महाकाल कॉरिडोर की तरह ऐतिहासिक महादेव घाट के शिव मंदिर और नदी का होगा कायाकल्प
रायपुर महाकाल कॉरिडोर की तरह ऐतिहासिक महादेव घाट के शिव मंदिर और नदी का वह तट जो मंदिर के ठीक...
राज्य में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षा 17 मार्च से प्रारंभ
बलरामपुर राज्य में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षाएं 17 मार्च से 03 अप्रैल 2025 तक आयोजित होंगी।...