पटना
बिहार में एक-दो दिन के अंदर कैबिनेट विस्तार हो सकता है। भाजपा बुधवार की शाम तक सीएम नीतीश को अपने कोटे के नए मंत्रियों के नामों की सूची सौंप सकती है। इन नामों पर केंद्रीय नेतृत्व ने मुहर लगा दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.संजय जायसवाल और संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ ने इसके लिए दिल्ली में डेरा डाला है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार भाजपा के प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से सलाह मशविरे के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने भाजपा कोटे के नए मंत्रियों के नाम फाइनल कर दिए हैं। बुधवार को इन नामों की सूची सीएम नीतीश कुमार को सौंप दी जाएगी।
नीतीश कैबिनेट के विस्तार में हो रही देरी को लेकर बिहार में पिछले कुछ दिनों से सियासी हलचल तेज हो गई। पिछले दिनों सीएम नीतीश ने कहा था कि वह तो पहले ही विस्तार करना चाहते हैं। विस्तार होगा, लेकिन कब होगा यह तय नहीं है। इसके बाद यह लग रहा था कि देरी भाजपा की ओर से हो रही है। लेकिन अब भाजपा ने अपनी तैयारी कर ली है। 18 जनवरी को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल इस सिलसिलेे में दिल्ली चले गए। खबर आई कि मंगलवार शाम तक पार्टी ने अपने कोटे के मंत्रियों के नाम तय कर लिए। अब डॉ.संजय जायसवाल और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद यह सूची सीएम नीतीश को सौंप देंगे।
You Might Also Like
SIR पर सन्नाटा! विपक्ष ने क्यों सिले अपने होंठ! हंगामा तो बहुत किया… लेकिन खामोशी
नई दिल्ली वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग (ईसी) और केंद्र पर आरोप लगाने वाला विपक्ष अब चुप...
चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को जारी किया नोटिस, दो-दो वोटर आई कार्ड के संबंध में मांगा जवाब
पटना बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को निर्वाचन आयोग ने दो अलग-अलग वोटर आईडी (EPIC नंबर)...
आपदा प्रबंधन की तैयारियों का जायज़ा: CM नीतीश ने अधिकारियों को दिए निर्देश
पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गृह विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को...
हजारीबाग में मानव तस्करी रैकेट का खुलासा, अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार
हजारीबाग झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस ने बीते शनिवार को एक अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, जो...