साल 2021 के पहले दिन उत्तर भारत में छाया कोहरा, IMD ने दिया बारिश-ओले गिरने का अलर्ट
नई दिल्ली
शुक्रवार सुबह सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी पर दिल्ली का न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में साल 2021 के पहले दिन की शुरुआत घने कोहरे और कड़कड़ाती ठंड के बीच हुई है। वहीं, कोहरे के चलते दिल्ली के कई इलाकों जैसे- आईटीओ, राजघाट, मुंडका और डीएनडी फ्लाईओवर पर विजिबिलिटी भी काफी कम है, जिसकी वजह से वाहन चालकों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर भारत में 3 जनवरी से 5 जनवरी के बीच बारिश और ओले गिरने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में शीत लहर की स्थिति गंभीर होगी। वहीं, 3 जनवरी से 5 जनवरी के बीच उत्तर भारत में बारिश के साथ-साथ ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। साल के पहले दिन उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में सुबह कोहरे की घनी चादर देखने को मिली। इस दौरान सड़कों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही।
दिल्ली में सुबह 6 बजे ज्यादातर जगहों पर जीरो विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई। गौरतलब है कि पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी के चलते उत्तर भारत के मैदानी इलाके इस समय भयंकर शीत लहर की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा के हिसार में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजस्थान के चुरू में ठंड लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है और शुक्रवार को तापमान -0.2 डिग्री दर्ज हुआ।
You Might Also Like
Good news!बिजली कंपनी के कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिलेगा अक्टूबर का वेतन
इंदौर मध्यप्रदेश में विभिन्न कर्मचारी संगठन दीपावली से पहले अक्टूबर महीने की सैलरी देने की मांग कर रहे हैं और...
कनाडा का पुलिस अधिकारी आतंकी गतिविधियों में शामिल, भगोड़ों की सूची में डाला नाम
नई दिल्ली भारत और कनाडा के बीच खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कूटनीतिक विवाद चल रहा...
आयुर्वेद को आगे बढ़ाना, भारतीय संस्कृति का प्रचार : राज्यपाल पटेल
आयुर्वेद को आगे बढ़ाना, भारतीय संस्कृति का प्रचार : राज्यपाल पटेल हमारा सौभाग्य है कि प्रदेश में आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस में आयोजित हो रहे 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में 22 अक्टूबर को रूस के दौरे पर जाएंगे
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस की अध्यक्षता में कज़ान में आयोजित हो रहे 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग...