भोपाल
जनजातीय एवं अनुसूचित-जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा है कि सामाजिक संस्थाओं को प्रदेश के विकास के लिये आगे आकर काम करने की जरूरत है। सुश्री मीना सिंह आज उमरिया जिले के मानपुर में साहू समाज संस्थान और कर्मा सेवा संस्थान द्वारा बनाये जाने वाले बहुद्देश्यीय भवन के भूमि-पूजन के बाद सामाजिक सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। इस मौके पर उन्होंने भवन निर्माण के लिये अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपये की राशि दिये जाने की भी घोषणा की।
जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार निर्धन वर्ग के कल्याण के लिये लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में वर्ष 2024 तक प्रदेश के सभी पात्र व्यक्तियों को आवास दिलाये जायेंगे। उन्होंने साहू समाज के सामाजिक कल्याण के कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम को साहू समाज के राष्ट्रीय समन्वयक श्री के.के. लहपुरे ने भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि बहुद्देश्यीय भवन में छात्रावास और धर्मशाला की व्यवस्था रहेगी।
You Might Also Like
रक्षाबंधन पर मिलावटखोरों की निगरानी तेज, लेकिन सैंपल जांच में देरी से चिंता
ग्वालियर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन नजदीक आते ही शहर की मिठाइयों की दुकानों पर मिठाई बनाने की...
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा में 7 सहायक कंपनियां करेंगी काम, राज्यस्तरीय कंपनी के अध्यक्ष होंगे CM
भोपाल प्रदेश में नगर वाहन सेवा समेत अंतरशहरी बस सेवा को सुगम बनाने के लिये मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा प्रदेश...
महाकाल की चौथी सवारी में दिखेगा पर्यटन का संगम, नंदी रथ पर विराजेंगे श्री उमा-महेश
उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर से सावन महीने की चौथी सवारी सोमवार, 4 अगस्त को निकलेगी। इस बार भगवान महाकाल की...
साध्वी प्रज्ञा का बयान- आतंकवाद का रंग हरा होता, मुसलमान आतंकवाद होता है, ये निश्चित है
भोपाल मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने के बाद पूर्व बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने गृह नगर भोपाल...