मध्य प्रदेश

साध्वी प्रज्ञा ने राम मंदिर के लिए दिए 1.11 लाख रुपए

भोपाल
भोपाल की बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए अपने वेतन से 1 लाख 11 हजार 111 रुपए दिए हैं। साध्वी ने शुक्रवार को इसका चेक विश्व हिंदू परिषद के नेताओं को सौंपा। इसके अलावा भारत भक्ति अखाड़े की ओर से भी मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपए की सहयोग राशि उन्होंने दी है। साध्वी प्रज्ञा भारत भक्ति अखाड़े की आचार्य और महामंडलेश्वर हैं।

इस मौके पर बोलते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि राम मंदिर के लिए कई पीढ़ियों ने अपनी आहुति दी है। कुछ राजनीतिक दलों के लोग राम के अस्तित्व को लेकर तरह-तरह की बातें करते थे, लेकिन राष्ट्रभक्तों ने विवादित ढांचा गिराकर देश का गौरव लौटाया है। उन्होंने याद दिलाया कि जब ढांचा गिराया गया था, तब वे भी वहां मौजूद थीं।

admin
the authoradmin