मध्य प्रदेश

शुक्रवार की सुबह राजधानी भोपाल में बादलों का डेरा,तेज बारिश से मौसम सुहाना

4Views

भोपाल
 कई जिलों रात से ही बारिश हो रही है। राजधानी भोपाल में रात से तेज हवाएं चल रही थीं। साथ ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। सुबह से गरज-चमक के साथ तेज बारिश होनी लगी है। इसके साथ ही दिन के उजाले में भी अंधेरा है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में पहले ही बताया है कि प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना है।

दरअसल, मार्च की शुरुआत में ही प्रदेश का तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम अभी से ही तपने लगा था। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि अभी गेहूं की फसल कटने का टाइम है। बारिश की वजह से इन फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग की मानें तो कई जगहों पर आंधी के आसार भी बन रहे हैं।

राजधानी भोपाल में गुरुवार को भी अधिकतम तापमान में 35 डिग्री सेल्सियस के पार रहा है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 13 मार्च को भी कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं, बारिश की ज्यादा संभावना ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद और सागर संभाग में है। गुरुवार को पचमढ़ी, जबलपुर और छिंदवाड़ा में भी बारिश हुई थी।

admin
the authoradmin