पटना
राजद उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि सुशील मोदी कुछ भी बोलते हैं। कहा कि किसान आंदोलन पर उनका ताज़ा आरोप है कि कांग्रेस पार्टी फंडिंग कर रही है। राजद उपाध्यक्ष बोले कि इसके पहले सुशील मोदी ने कहा था कि इस आंदोलन के पीछे खालिस्तानी आतंकवादियों का हाथ है।
कहा कि रोज बोलने की आदत ने सुशील जी के व्यक्तित्व को अगंभीर बना दिया है। कहा कि सुशील जी बताएं कि संवैधानिक व्यवस्था के हिसाब से कृषि राज्य के अधिकार क्षेत्र का विषय है तो तीन कृषि कानूनों पर अध्यादेश लाने से पहले क्या राज्य सरकार से सहमति ली गई थी।
तिवारी ने कहा कि सुशील जी जब बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री थे, तभी मोदी सरकार ने हमारी कृषि के चरित्र में आमूलचूल बदलाव वाले तीनों क़ानून बनाए। हम सुशील जी से यह भी समझना चाहते हैं कि इन कानूनों के लिए अध्यादेश जैसी आपातकालीन व्यवस्था के प्रयोग की हड़बड़ी क्या थी। इतनी हड़बड़ी कि बिल पर विचार के लिए उसे प्रवर समिति में ले जाने तक के लिए सरकार तैयार नहीं हुई। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीमाओं को घेरकर बैठे किसानों का यह आंदोलन अभूतपूर्व है।
You Might Also Like
तेजस्वी पर दो वोटर ID रखने का आरोप, FIR दर्ज – चुनाव आयोग का नोटिस भी जारी
पटना बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उन पर दो अलग-अलग वोटर...
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद निधन
रांची झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री...
विश्व आदिवासी दिवस झारखंड में इस बार सादगी से, सामने आई अहम वजह
रांची झारखंड विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आगामी 9, 10 एवं 11 अगस्त को आयोजित होने वाले 'आदिवासी महोत्सव...
OBC आरक्षण को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल: 6 अगस्त को रांची में प्रदर्शन
रांची कांग्रेस की झारखंड इकाई राज्य सरकार की नौकरियों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की...