शिवपुरी
उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने के बाद 100 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। वह राहत और बचाव का कार्य लगातार जारी है। एमपी के शिवपुरी जिले के भी 4 युवक इस हादसे में लापता हैं। कंपनी की तरफ परिवार के लोगों को रविवार रात को फोन पर इसकी जानकारी दी गई है। उसके बाद परिजन देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं।
परिवार के लोगों के अनुसार ये सभी ऋषिगंगा प्रोजेक्ट में वेल्डर का काम करते थे। जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग अपने लापता युवकों की पहचान पत्र लेकर यहां से रवाना हुए हैं। लापता लोगों में शिवपुरी स्थित सतनवाजडा के ग्राम धमकन के रहने वाले भानू सिकरवार, गजेंद्र सिंह पवैया, नरवर निवासी राकेश नरवरिया और सोनू लोधी सिंह हैं। परिवार के लोगों ने मीडिया को बताया कि सभी ऋषिगंगा पावर प्लांट में ओम मेटल कंपनी में वेल्डर का काम करते हैं। कंपनी की तरफ से कुल 21 लापता लोगों की सूची जारी की गई है।
परिजनों के अनुसार धमकन गांव के ही 2 युवक और ऋषिगंगा प्रोजेक्ट से 150 किलोमीटर दूर काम करते हैं। हादसे के बाद इन दोनों ने ही परिजनों के जानकारी दी थी। उसके बाद लोगों ने कंपनी से संपर्क किया था। उसके बाद शिवपुरी जिला के अधिकारियों को भी लोगों ने खबर दी है। कंपनी पहले शिवपुरी के मड़ीखेड़ा डैम में भी काम करने आए थे।
You Might Also Like
पूर्व CM को श्रद्धांजलि, पेंशन मुद्दे पर गरमाई सियासत, विपक्ष का वॉकआउट
भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का आज सातवां दिन है। झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देकर...
कुबेरेश्वर धाम में भगदड़: पं. प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा से पहले 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
सीहोर मध्य प्रदेश के सीहोर मे स्थित कुबेरेश्वर धाम में भगदड़ मचने से 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई।...
कांवड़ यात्रा के चलते बदला ट्रैफिक प्लान: कुबेरेश्वर धाम जाने वालों के लिए जरूरी डायवर्जन गाइड
सीहोर सावन माह में आयोजित हो रही ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।...
राज्य शासन ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला किया
भोपाल राज्य शासन ने सोमवार देर रात प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों...