भोपाल
वित्त विभाग ने सभी सरकारी विभागों से इस वित्तीय वर्ष के शेष तीन महीनों जनवरी से मार्च तक लगने वाले खर्च का हिसाब मांगा है। साथ ही यह भी पूछा है कि उन्हें यह आवश्यकता किस लिए है। संचालक बजट आइरिन सिंथिया ने संभी संबंधित विभागों के बजट नियंत्रण अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि मध्यप्रदेश विनियोग अध्यादेश राजपत्र में प्रकाशित हो चुका है।
अनुपूरक अनुमान की विस्तृत जानकारी वित्त विभाग की अधिकृत बेवसाईट पर उपलब्ध है। इस अध्यादेश के प्रावधानों के उपयोग से पहले वास्तविक मासिक आवश्यकता की समीक्षा और वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता का आंकलन जरुरी है। इसलिए विभागों से अगले तीन महीने के खर्च,जरुरत का आंकलन कर अनुपूरक बजट का किस तरह उपयोग करेंगे यह जानकारी मांगी गई है।
सभी विभागों को यह बताना है कि मुख्य बजट में उनके यहां कितनी राशि का प्रावधान किया गया था। बजट पुर्ननिवियोजन से बजट में क्या वृद्धि या कमी हुई इसके बाद विभाग के लिएकुल उपलब्ध प्रावधान कितनी राशि का है दिसंबर तक कितनी राशि खर्च हो चुकी है और अब शेष कितनी राशि उपलब्ध है यह भी बताना होगा। प्रथम अनुपूरक में कितनी राशि मिली और जनवरी से मार्च तक कितनी जरुरत है यह भी पूछा गया है। इस राशि की जरुरत क्यों है यह भी विभागों से पूछा गया है।
You Might Also Like
स्वदेशी अपनायें, स्वाध्यायी बनें, समय का प्रबंधन करें और हमेशा कुछ बड़ा करने की सोचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वदेशी अपनायें, स्वाध्यायी बनें, समय का प्रबंधन करें और हमेशा कुछ बड़ा करने की सोचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव खरगौन...
सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता, मेहनत और संघर्ष जरूरी है – मुख्यमंत्री डॉ यादव
सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता, मेहनत और संघर्ष जरूरी है - मुख्यमंत्री डॉ यादव 12वीं फेल फिल्म को मिला...
वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने चलेगा अभियान
भोपाल प्रदेश के पंजीकृत वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) अनिवार्य रूप से लगाए जाने के लिए विशेष अभियान...
सड़क हादसे में घायल को अब इलाज के लिए नहीं करना होगा इंतजार, प्रशासन उठाएगा खर्च
भोपाल सड़क दुर्घटना में घायल (road accident patients) व्यक्ति को तत्काल अस्पताल को उपचार देना होगा फिर भले ही पीड़ित...