विदेश

विजया गड्डे ने किया था ट्रंप का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करने का फैसला

 
वॉशिंगटन

कैपिटॉल बिल्डिंग में अपने समर्थकों द्वारा की गई हिंसा के बाद डोनाल्ड ट्रंप का निजी ट्विटर अकाउंड स्थायी रूप से बंद कर दिया गया। ट्रंप पर इस कार्रवाई के पीछे एक भारतवंशी का ही हाथ है। उनका नाम विजया गड्डे है। विजया गड्डे ट्विटर में लीगल और पॉलिसी मेकिंग टीम की प्रमुख हैं। 45 वर्षीय प्रवासी भारतीय विजया गड्डे ने ट्रंप के पर्सनल ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करने का फैसला लिया।

ट्विटर ने शुक्रवार को ट्रंप का अकाउंट स्थायी रूप से बंद कर दिया था। भविष्य में हिंसा के खतरे को भांपते हुए हमने ये फैसला लिया। ट्रम्प के अकाउंट के हाल में किए गए ट्वीट्स का रिव्यू किया गया था। ट्विटर ने इससे पहले चेतावनी दी थी कि ट्रम्प ने भविष्य में नियम तोड़े तो उनका अकाउंट हमेशा के लिए बंद किया जा सकता है।कंपनी ने साफ कहा था कि और हिंसा की आशंका को देखते हुए ट्रंप का अकाउंट बंद कर दिया गया है।
 
ट्विटर के नियम बनाने और लागू करने की जिम्मेदारी कंपनी की टॉप वकील और भारत में जन्मी विजया गड्डे की है। विजया माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर की कानूनी व नीतिगत टीम की प्रमुख हैं। भारत में जन्मीं विजया गड्डे ट्विटर की एक प्रमुख चेहरा रही हैं। भारत में जन्मी गड्डे बचपन में ही अमेरिका चली गईं थी। विजया टेक्सास में बड़ी हुई। उनके पिता ने मैक्सिको की खाड़ी में तेल शोधन कंपनी में केमिकल इंजीनियर के रूप में काम करते थे। इसके बाद गड्डे परिवार पूर्वी तट पर चला गया।
 
विजया ने न्यू जर्सी में अपना हाई स्कूल पूरा किया। कॉर्नेल विश्वविद्यालय और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी लॉ स्कूल से स्नातक करने बाद गड्डे ने एक दशक तक वे एरिया की एक लॉ फर्म में काम किया। इसके बाद 2011 में सोशल-मीडिया स्टार्टअप कंपनी में शामिल हो गई। तब से वे यहीं काम कर रही हैं। कॉरपोरेट वकील के रूप में कंपनी की लीगल नीतियों का संचालन कर रही हैं। विजया ने पिछले एक दशक में ट्विटर को आकार देने में मदद की है।

admin
the authoradmin