नई दिल्ली
दिसंबर 2020 में हुई बिक्री के मामले में जहां कुछ वाहन निर्माता कंपनियों ने बढ़त हासिल की है, वहीं कुछ वाहन निर्माता ऐसे भी हैं, जिनकी बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। कार निर्माता कंपनी रेनॉल्ट इंडिया भी उन्हीं वाहन निर्माता कंपनियों में से एक है। कंपनी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार रेनॉल्ट इंडिया की इयर-ऑन-इयर बिक्री के मामले में दिसंबर 2020 में 18.09 फीसदी की गिरावट आई है। बता दें कि दिसंबर 2020 में कंपनी ने 9,800 यूनिट वाहनों की बिक्री की है। वहीं बीते साल इसी माह में कंपनी ने 11,964 कारों की बिक्री की थी। मंथ-ऑन-मंथ बिक्री के आधार पर बात करें तो यहां पर भी कंपनी को 3.74 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है। नवंबर 2020 में कंपनी ने 10,181 कारें बेची थीं।
You Might Also Like
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सेवाएं अचानक ठप पड़ गई, मोबाइल बैकिंग और ATM कुछ भी नहीं कर रहे काम
नई दिल्ली स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सेवाएं मंगलवार को अचानक ठप पड़ गई हैं और इस बैंक को...
भारत ने चाय निर्यात में श्रीलंका को पीछे छोड़, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय निर्यातक बन गया
नई दिल्ली भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय निर्यातक बन गया है। उसने श्रीलंका को पीछे छोड़ दिया...
हल्दीराम ने मचाया गदर ₹85,000 करोड़ की वैल्यूएशन पर की डील! किसने खरीदी हिस्सेदारी?
नई दिल्ली मिठाई और नमकीन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हल्दीराम ने भारतीय पैकेज्ड फूड इंडस्ट्री में तहलका...
VI पर बकाया ₹36950 करोड़ को इक्विटी में बदलेगी सरकार, 49% हो जाएगी हिस्सेदारी
मुंबई वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। वोडाफोन आइडिया ने रविवार को एक्सचेंज को दी...