रायपुर
राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। नींव के लिए सारी रिसर्च पूरी हो चुकी है। देश की नामी कम्पनियों ने इस पर रिसर्च किया है। इसमें भविष्य में बाढ़ और भूकंप की चुनौती से निपटने की तैयारी भी शामिल है। 12 मीटर नीचे तक मलवा भरा है, उसे हटाया जा रहा है। देश के तमाम बड़े भवन वैज्ञानिक और विशेषज्ञ इस काम में शामिल है। निर्माण में कहीं भी लोहा का इस्तेमाल नहीं होगा। अयोध्या का श्रीराम मंदिर पूरे विश्व में अद्भूत और भव्य आकर्षण का केन्द्र होगा इसलिए कि यह मानव समाज की आस्था व भावनाओं के समर्पण से तैयार हो रहा है।
विश्व हिन्दू परिषद के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री श्री चम्पत राय रायपुर प्रवास पर रहने के दौरान विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय, काली नगर, पंडरी में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। दान भारतीय सनातन समाज की पुरातन विशेषता रही है। लोगों के द्वारा दी जा रही समर्पण राशि पर आरोप प्रत्यारोप करने वालों का वे कोई जबाव नहीं देंगे। क्योकि यह समर्पण की राशि है और पूरी पारदर्शिता के साथ यह राशि बैंक खातों में जमा हो रहे हैं। 31 जनवरी को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के कार्यकतार्ओं की टोलियां एक साथ हर एक परिवार में जाकर 1000,100 व 10 रुपए के कूपन के द्वारा सहयोग प्राप्त करने का सघन महाभियान चलायेंगे। इसके साथ ही यहां निधि संग्रह का काम पूरा हो जायेगा। वैसे यह अभियान देश भर में माघी पूर्णिमा 27 फरवरी तक चलेगा। इस अवधि में हर हिन्दू परिवार संध्या के अवसर पर अपने घर के द्वार पर एक दीप जलाएं।
राय के मुताबिक यह गिनीज वर्ल्ड बुक में दर्ज होने लायक काम होगा। कांग्रेस के 14 हजार करोड़ के फंड का हिसाब मांगने पर कहा कि आर्थिक आरोप पर जवाब नहीं देते। आयकर विभाग का काम है कि वे इसे देखें। आरोप पूरी तरह से निराधार है। मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख गांव से, 14 करोड़ परिवार का समर्थन प्राप्त होगा। 500 साल के संघर्ष के बाद भगवान राम को उनका जन्मस्थान प्राप्त हुआ है। जन्मस्थान की अदला बदली नहीं हो सकती। इस निर्माण से बाबर आक्रांत का निशान मिट जाएगा। बाबर के आक्रमण के कलंक को हटाया गया है। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण समिति छत्तीसगढ़ के सदस्यगण भी उपस्थित थे।
You Might Also Like
एमसीबी : अपर कलेक्टर ने आमजनों की सुनी समस्याएं, गंभीरतापूर्वक निराकरण के दिए निर्देश
एमसीबी: अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं शिकायतें, त्वरित समाधान के दिए निर्देश अपर कलेक्टर ने एमसीबी में की जनसुनवाई,...
रायपुर : अरपा नदी पर पचरीघाट के पास बैराज निर्माण हेतु 64 करोड़ 75 लाख की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
रायपुर राज्य शासन द्वारा बिलासपुर जिले के विकासखण्ड बिल्हा में स्थित अरपा नदी पर पचरीघाट के पास बैराज निर्माण कार्य...
हिंसक वन्यप्राणियों द्वारा जनहानि, फसल हानि के प्रकरणों का संवेदनशीलता से करें निराकरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री साय ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के कार्यों की समीक्षा की रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...
मंत्री कश्यप ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
विभागीय कार्यों में आ रही तकनीकी समस्याओं का आपसी समन्वय से करें निराकरण: मंत्री श्री केदार कश्यप रायपुर विभागीय कार्यों...