राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज- पश्चिम बंगाल में NRC कभी लागू नहीं होने दूंगी: ममता बनर्जी
नई दिल्ली।
पश्चिम बंगाल में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं,ऐसे में चुनावी समर में राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग और हमले तेज हो गए हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से एनआरसी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि वह बंगाल में कभी भी एनआरसी को लागू नहीं होने देंगी। भाजपा लोगों के बीच एनआरसी के नाम पर भय पैदा करना चाहती है। लेकिन मैं कभी भी बंगाल में एनआरसी को लागू नहीं होने दूंगी।
भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि इन लोगों ने सोनार भारत को ध्वस्त कर दिया है और अब ये सोनार बांग्ला को गोल्ड बनाने की बात कर रहे हैं। प्रदेश में तृणमूल कांग्रेस का कोई विकल्प नहीं है और प्रदेश में कोई भी दूसरी पार्टी इसकी जगह नहीं ले सकती है। प्रदेश में टीएमसी के खिलाफ भाजपा ने पिछले कुछ सालों से मोर्चा खोल रखा है और टीएमसी के लिए भाजपा मुश्किल चुनौती बनकर सामने आई है।
कोलकाता में रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि कोई भी पार्टी हमारी जगह नहीं ले सकती है। टीएमसी ने दुनिया की सबसे अच्छी और पीपल फ्रैंडली सरकार चलाई है। ममता ने कहा कि उनकी पार्टी के कुछ गद्दारों की मदद से भाजपा प्रदेश में चुनाव जीतने की रणनीति बना रही है, लेकिन इन गद्दारों को यह याद रखना चाहिए कि भाजपा दंगाइयों की पार्टी है। जो भी वहां जा रहा है वो अपनी संपत्ति और खुद को सुरक्षित रखने के लिए जा रहे हैं क्योंकि इन लोगों ने गलत तरह से पैसा कमाया है।
बता दें कि पिछले दो कार्यकाल से ममता बनर्जी प्रदेश की मुख्यमंत्री हैं और एक बार फिर से वह लगातार तीसरी बार प्रदेश की कमान संभालना चाहती हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में जिस तरह से 42 में से 18 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी उसके बाद अमित शाह ने पार्टी को विधानसभा चुनाव में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य दिया था। हाल ही में जिस तरह से टीएमसी के तमाम नेता भाजपा में शामिल हुए हैं उसने टीएमसी की मुश्किल को जरूर बढ़ा दिया है।
You Might Also Like
बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, डोमिसाइल पॉलिसी लागू करने का ऐलान
पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया...
मुंबई में कबूतरखानों पर ब्रेक: 51 बंद, दाना खिलाना बैन, 100 लोगों पर जुर्माना
मुंबई महाराष्ट्र सरकार के निर्देश और बॉम्बे उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने दादर कबूतरखाना...
IAS अधिकारियों के हुए तबादले, पदस्थापना आदेश जारी, देखें लिस्ट
भोपाल. मध्य प्रदेश शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों (IAS Transfer) के तबादला आदेश जारी किये हैं, सामान्य प्रशासन...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 अगस्त को खिलाड़ियों का करेंगे सम्मान
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण एवं 38वें नेशनल गेम्स 2025 के पदक...