मध्य प्रदेश

राजधानी में कमिश्नर, कलेक्टर और डीआईजी ने लगवाई है वैक्सीन

  भोपाल
 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लग गया है। आज फ्रंटलाइन वॉरियर्स का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। पूरे प्रदेश में फ्रंटलाइन वॉरियर्स को आज से टीका लगना शुरू हो गया है। भोपाल में संभागायुक्त, कलेक्टर और डीआईजी ने टीका लगवाया है। उसके बाद दूसरे अधिकारी भी टीका लगवा रहे हैं।

राजधानी भोपाल के साथ ही दूसरे जिलों में जिले के बड़े अधिकारी टीका लगवा रहे हैं। साथ ही लोगों को संदेश भी दे रहे हैं कि टीका से कोई खतरा नहीं है। भोपाल कमिश्नर कवींद्र कियावत, कलेक्टर अविनाश लवानिया और डीआईजी इरशाद वली ने कलेक्ट्रेट परिसर में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया है। इसके बाद राजधानी में दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है।

इलाज के बाद डॉक्टर ने मांगी फीस, मरीज ने उंगली काट कर कर दी अलग
वहीं, अधिकारियों ने कई जगहों पर टीका लगवाने के बाद लोगों के लिए वीडियो संदेश भी जारी किया है क्योंकि कोरोना वैक्सीन को लेकर कई तरह के भ्रम हैं। भोपाल में इसके लिए 90 केंद्र बनाए गए हैं। जानकारी के अनुसार दूसरे चरण में भोपाल में करीब 26 हजार लोगों को टीका लगना है। इसमें जिला प्रशासन, राजस्व, पुलिस, नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों को फ्रंट लाइन वर्कर माना गया है।

 

admin
the authoradmin