मेरठ
उत्तर प्रदेश के मेरठ की मवाना थाना पुलिस ने बलरामपुर जिले के आफताब अहमद को गिरफ्तार किया है। उससे बस्ती जिले की दो लड़कियां बरामद हुई हैं। खुलासा हुआ कि आरोपी उन्हें नौकरी दिलाने के बहाने यहां लाया और उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि आफताब अहमद बलरामपुर जिले में गौरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके कब्जे से दो लड़कियां मिली हैं, जिनकी उम्र 15 और 22 वर्ष है। आफताब के विरुद्ध बस्ती के रुदौली थाने पर आईपीसी की धारा 363, 366 के तहत केस दर्ज था। उसको बस्ती पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आफताब नौकरी का झांसा देकर लड़कियों को अपने जाल में फंसता है। आफताब पिछले 3 साल से 22 वर्षीय युवती के संपर्क में था। इस युवती ने 15 वर्षीय लड़की को भी आफताब से जुड़वा दिया। वह दोनों को नौकरी दिलाने के बहाने मथुरा ले आया। इसके बाद उन्हें मेरठ के मवाना क्षेत्र में ले आया। फिलहाल वह दोनों लड़कियों पर धर्म परिवर्तन का दवाब बना रहा था। हिन्दू संगठनों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद यह कार्रवाई हुई। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी को बस्ती पुलिस ले गई है। आगे की कार्रवाई भी बस्ती पुलिस ही करेगी।
कमरे पर आती थीं लड़कियां
सूत्रों ने बताया कि आफताब पिछले कई साल से मेरठ के मवाना क्षेत्र में किराए के मकान पर रहता था। वह यहां पर आए दिन लड़कियों को लाता था। कुछ लोग कई बार उससे पूछते तो वह उन लड़कियों को अपनी रिश्तेदार बताता था।
रैकेट में हो सकते हैं कई लोग
इस तरह की भी सूचनाएं हैं कि आफताब नौकरी की तलाश में घूम रही लड़कियों से पहले दोस्ती करता था। फिर नौकरी का झांसा देता था। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाकर उनकी वीडियो बना लेता था। इस वीडियो के सहारे वह ब्लैकमेल करके उन पर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाता था। पुलिस का मानना है कि इस रैकेट में आफताब अकेला नहीं है, कुछ और लोग भी हो सकते हैं।
You Might Also Like
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन का होगा गठन
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में एक ऐतिहासिक निर्णय...
पूर्वांचल से दिल्ली अब और करीब! यूपी कैबिनेट ने नए लिंक एक्सप्रेसवे को दी हरी झंडी
लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक प्रवेश नियंत्रित ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को...
संभल में शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद में कोर्ट का फैसला, मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज
संभल उत्तर प्रदेश के संभल जनपद के चंदौसी क्षेत्र में स्थित शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर के बीच लंबे...
यूपी में IPS अफसरों का तबादला, मुथा अशोक बने गोरखपुर जोन के नए ADG
लखनऊ योगी आदित्यनाथ सरकार आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर जारी रखे है। गृह विभाग ने गुरुवार को तीन आईपीएस...