लखनऊ
कोरोना के चलते इन्हें राम स्वरूप इंजीनियरिंग कालेज में बनाई गई अस्थायी जेल में रखा गया है। इन्हें लखनऊ में सुनवाई के लिए लाया गया है।गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित श्मसान घाट कांड के पांचों आरोपियों को लखनऊ की जिला जेल में शिफ्ट किया गया है। आरोपियों को अधिशाषी अधिकारी निहारिका सिंह चौहान, ठेकेदार अजय त्यागी के अलावा संजय गर्ग, चंद्रपाल और आशीष हैं। पांचों आरोपियों को गाजियाबाद की डासना जेल से लखनऊ जिला जेल में शिफ्ट किया गया है। अस्थायी जेल में बन्द सभी आरोपियों की कोरोना जांच कराई गई है।
निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद इन्हें जिला जेल में शिफ्ट किया जाएगा। मुरादनगर हादसे के अगले दिन गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी को पुलिस कस्टडी में एक महिला द्वारा जूते से पीट दिया था। पुलिस अजय त्यागी का मेडिकल कराने के लिए अस्पताल लेकर आई थी, तभी महिला ने उसे जूते से पीट दिया। इस महिला के पिता की मौत श्मशान घाट हादसे में हो गई है।बता दें कि बीते 3 जनवरी को मुरादनगर में श्मशान की छत गिरने के कारण 25 लोगों की मौत हो गई थी।
पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के उखलारसी गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर परिजन और सगे संबंधी मृत व्यक्ति को दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर पहुंचे थे। परिजन मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर ही रहे थे तभी श्मशान घाट की छत भरभरा कर गिर गई।
You Might Also Like
अगले 24 घंटे मूसलाधार बारिश के नाम, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी
लखनऊ यूपी में मानसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी...
धर्म में भी अधर्म! योगी सरकार पर गरजे अखिलेश, बीजेपी सांसद-विधायक पर कमीशन का आरोप
लखनऊ सपा मुखिया अखिलेश यादव ने खस्ताहाल सड़को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा...
यूपी में शराब ठेका खोलने की मची होड़: एक दुकान के लिए 265 आवेदन, जानिए नियम और कमाई का गणित
लखनऊ देश में शराब की बिक्री लगातार बढ़ रही है, राज्य सरकारों की इससे झोली भरती है, अप्लीकेशन फीस, लाइसेंस...
UP में बाढ़ का कहर: 17 जिले, 402 गांव और 84 हजार प्रभावित, 11 मंत्री उतरे मैदान में
कानपुर उत्तर प्रदेश इन दिनों बाढ़ के विकराल संकट से जूझ रहा है. गंगा, यमुना और अन्य नदियों का जलस्तर...