भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज ट्राइडेंट समूह के चेयरमेन राजेंद्र गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों ने भेंट की। यह समूह बुधनी में स्पिनिंग मिल का संचालन कर रहा है। साथ ही समूह नए निवेश प्रस्ताव के अनुसार कृषि आधारित कम्पोजिट मिल की स्थापना का इच्छुक है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में गत डेढ़ दशक में नवीन औद्योगिक निवेश के फलस्वरूप युवाओं को रोजगार में आसानी हुई है। सशक्त अधोसंरचना से उद्योगों के विकास में सहयोग मिला है। उन्होंने ट्राइडेंट समूह द्वारा निवेश के नवीन प्रस्ताव पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उद्योग संवर्धन के लिए लागू नीति के प्रावधानों के अनुसार पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव संजय शुक्ला भी उपस्थित थे।
समूह के अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि समूह द्वारा कौशल विकास कार्यक्रम और अर्न, लर्न एंड ग्रो के सिद्धांत पर गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं, जिसका लाभ युवाओं को मिल रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी समूह कार्य कर रहा है।
क्या है नया प्रस्ताव
नए प्रस्ताव के अनुसार समूह द्वारा आगामी 2 से 3 वर्ष में 6500 करोड़ रूपये के निवेश की योजना है, जिसमें लगभग 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। गन्ना और कपास उत्पादन के प्रति किसानों को प्रेरित कर कृषि आधारित औद्योगिक इकाई की स्थापना के प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान से समूह के चेयरमैन गुप्ता के अलावा डायरेक्टर सुपूजा बहल, अरुण गोयल और अमित अग्रवाल ने भी भेंट एवं चर्चा की।
You Might Also Like
भोपाल जा रही बस के ब्रेक फेल, खड़ी बस से टकराकर पलटी; 25 यात्री घायल
सीहोर रविवार सुबह करीब 10:15 बजे भोपाल-इंदौर हाईवे पर सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र में अरनिया गाजी जोड़ के पास...
भारत से झगड़ा मत लो, बढ़ती महाशक्ति है’ – अमेरिकी उद्योगपति की ट्रंप को दो टूक
नई दिल्ली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एकदम से बाजी पलटते हुए बीते सप्ताह भारत पर 25 फीसदी...
रायपुर : दूरस्थ क्षेत्रों और विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ज्यादा जरूरत – विष्णु देव साय
रायपुर : दूरस्थ क्षेत्रों और विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ज्यादा जरूरत – विष्णु देव साय दूरस्थ क्षेत्रों...
अतिवृष्टि से प्रभावितों के हर पल साथ है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अतिवृष्टि से प्रभावितों के हर पल साथ है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राहत एवं बचाव के लिए उठाए जा...