मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा वरिष्ठ पत्रकार सुशील तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त

 भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दैनिक भास्कर जबलपुर के संपादक वरिष्ठ पत्रकार सुशील तिवारी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने स्वर्गीय तिवारी की आत्मा की शांति के लिए और परिजनों को इस गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की है। तिवारी का आज प्रात: उपचार के दौरान निधन हुआ है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि पत्रकार स्वर्गीय तिवारी ने अपने सशक्त लेखन के माध्यम से समाज को दिशा दी। उनका निधन पत्रकार जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है।

 

admin
the authoradmin